Gohana Lala Matu Ram Jalebi: हरियाणा इलेक्शन 2024 रिजल्ट का दिन आ गया है। इस पूरे चुनाव में लगातार एक मिठाई की चर्चा होती रही जिसका नाम है मातूराम की जलेबी (Gohana Lala Matu Ram Jalebi)। दरअसल, इस जलेबी के स्वाद ने हर किसी का दिल जीता है। चाहे वो प्रधानमंत्री मोदी हों या फिर कांग्रेस नेता राहुल गांधी सभी को इस जलेबी के स्वाद ने जीत लिया। लोग इस जलेबी को खाने दूर-दूर से यहां आते हैं और दिल्ली तक लोग खरीदकर ले जाते हैं। इसके अलावा भी मातूराम की जलेबी पूरे हरियाणा ही नहीं दिल्ली वालों की भी पसंद है। तो जानते हैं क्यों फेमस है गोहाना की जलेबी।
मातूराम की जलेबी क्यों फेमस है-What is special about Gohana Lala Matu Ram Jalebi
हरियाणा के गोहाना की मातूराम की जलेबी हमेशा से फेमस रही है। इस जलेबी की खास बात ये है कि देसी घी से बनती है। इस जलेबी की खास बात ये है कि इसकी 1 जलेबी 250 ग्राम की होती है यान 1 किलो में 4 पीस ही जलेबी होती है। 1 किलो जलेबी का दाम 320 रुपए किलो है। इसे अग्रवाल मिष्ठान भंडार द्वारा चलाई जाती है। इस मिठाई की खास बात ये है कि इसकी हर जलेबी देसी घी से बनी होती है और ये बेहद कुरकुरी होती है।
मातूराम की जलेबी खाने कैसे पहुंचे-How to visit Gohana Lala Matu Ram Jalebi
शिव चौक, बीएसएनएल टेलीफोन एक्सचेंज के पास, गोहाना, हरियाणा जाना है। इसके आस-पास आपको हर तरफ मातूराम की जलेबी मिल जाएगी। लेकिन, सबसे पहली जलेबी की दुकान जो असली है (Original Lala Matu Ram Jalebi) 1958 में खुली थी और आज तक चल रही है।
लोग दूध-जलेबी खाते हैं
गुहाने के इस मिठाई को लोग दूध के साथ खाते हैं। यहां के लोग नाश्ते में दूध जलेबी खाते हैं। इसके अलावा गोहाना में हर मिठाई फेमस है चाहे वो बर्फी हो या पेड़ा या लड्डू। खास बात ये है कि यहां दूध बहुत है जिससे लोग अच्छी और प्योर मिठाइयां बनाते हैं और खाते हैं। तो एक बार हरियाणा के गोहाना जरूर पहुंचें और इस मिठाई का स्वाद लें।