Food Tourism: आप कभी सिक्किम (Sikkim) गए हैं। अगर नहीं तो आपको यहां जरूर जाना चाहिए। दरअसल, सिक्कम में जहां घूमने की बहुत सी जगह हैं वहीं यहां खाने के लिए भी काफी कुछ है। यहां जाकर आपको इस जगह के स्थानीय फूड्स का सेवन जरूर करना चाहिए। इन फूड्स की खास बात ये है कि ये यहां मिलने वाले लोकल फूड्स से बनते हैं और इनके बनाने का तरीका भी काफी खास है। यहां की मिठाई हो या फिर यहां के स्नैक्स आपको सिक्कम के इन फेमस फूड्स (famous food in Sikkim in Hindi) को जरूर खाना चाहिए।
सिक्किम जाएं को क्या खाएं-What is famous food in Sikkim
शफ़ाले-Sha Phaley
शफ़ाले (Shapale) सिक्किम का एक लोकल स्नैक है। यह तिब्बती रेसिपी से बनकर तैयार होते हैं। इसे बनाने के लिए आटे की लोई में कीमा भरकर तला जाता है। इसका क्रिस्पी टेक्सचर लोगों को काफी पसंद आता है। इसे यहां लोग नाश्ते में भी बनाकर खाते हैं।
थुकपा-Thukpa
थुकपा नूडल सूप का एक रूप है जो सिक्किम में काफी खास तरह से बनाया जाता है। ये पेट भरने वाला काफी स्वादिष्ट और विभिन्न प्रकार की सब्जियों से बना सूप है। यह सिक्किम में स्थानीय लोगों और यात्रियों के बीच एक प्रसिद्ध भोजन है। ये वेज भी होता है और नॉन वेज भी। वेज में मोमोज, सब्जी और लहसुन को नूडल्स के साथ मिलाकर बनाया जाता है। तो नॉन वेज में आप चिकन सूप नूडल्स को सब्जियों के साथ बनाया जाता है।

फगशापा-Phagshapa
फगशापा सिक्किम का एक पारंपरिक खाद्य पदार्थ है और इसे सूअर का मांस, मूली और मिर्च के साथ तैयार किया जाता है। फिर इसे चावल के साथ खाते हैं। यह एक स्वादिष्ट व्यंजन है। यह सिक्किम का एक प्रसिद्ध भोजन है और पहाड़ी व्यंजनों में रुचि रखने वाले पर्यटकों को चखना चाहिए।
छुर्पी सूप-Chhurpi Soup
यह सिक्किम का सबसे बेहतरीन भोजन है। ये पनीर को फर्मेंटेट करके बनती है। इसमें सब्जियों को पकाकर पनीर के साथ उबाला जाता है और फिर कुछ खास मसालों को डालकर इसे काफी टेस्टी तरीके से बनाया जाता है। इस सूप को पीने के बाद आपका मन खुश हो जाएगा।
किनेमा करी-Kinema Curry
सिक्किम में सोयाबीन को फर्मेंटेट करके ये खास प्रकार की सब्जी बनाई जाती है। इसमें यहां की लोकल सब्जियों को शामिल किया जाता है। यह एक स्वादिष्ट करी है जिसे चावल के साथ खाया जाता है। ये सिक्किम के विशेष भोजन का स्वाद प्रदान करता है। तो इन टिप्स को अपनाएं और फिर सिक्किम के इन विशेष व्यंजनों का स्वाद लें। आगे पढ़ें Lansdowne Trip Plan: लैंसडाउन जाने के लिए कितने दिन चाहिए? ऐसे करें यहां घूमने की प्लानिंग