Banaras food famous items: बनारस की गलियों अपने खान-पान के कारण सबसे ज्यादा फेमस रही हैं। यहां दुनियाभर से लोग तरह-तरह की चीजों का स्वाद लेने आते हैं। चाहे बात यहां के पान की हो या फिर मलइयो की लोग यहां इन चीजों को खाए बिना लौटते नहीं है। आज हम एक लिस्ट के हिसाब से जानेंगे कि बनारस जाएं तो किन-किन चीजों को खाएं और इनके लिए आपको कहां, किस दुकान पर और कब जाना है। तो नोट करें इन ठिकानों का नाम और पता और फिर लें इन चीजों का स्वाद।

ये हैं बनारस के फेमस फूड जंक्शन-Varanasi famous food places

श्रीजी स्वीट्स की मलइयो

बनारस में आपको सबसे पहले सुबह-सुबह श्रीजी स्वीट्स जाना चाहिए और वहां की मलइयो का स्वाद लेना चाहिए। ये यहां सुबह-सुबह ही मिलती है और ठंड के इस मौसम में मात्र 3 महीने ही मिलती है। तो आपको श्रीजी स्वीट्स की मलइयो का स्वाद जरूर लें।

राम भंडार, ठठेरी बाजार की बड़ी कचौड़ी

बनारस का ठठेरी बाजार अपनी बड़ी कचौड़ियों के स्वाद के लिए फेमस है। यहां लोग राम भंडार जाकर इन कचौड़ियों का स्वाद लेते हैं। इन्हें खाकर आपका मन खुश हो जागगा।

रसवंती स्वीट्स

ठठेरी बाजार की ही रसवंती स्वीट्स लोगों की फेवरेट जगह है। यहां लोग तरह-तरह की मिठाइयों का स्वाद लेने आते हैं। आप भी यहां आकर इन मिठाइयों का स्वाद ले सकते हैं।

लक्ष्मी चाय वाला

बनारस में लक्ष्मी चाय वाला अपनी चाय ही नहीं बल्कि मलाई वाले ब्रेड के लिए भी फेमस है। इस ब्रेड पर मलाई के साथ चीनी डाली जाती है और चाय के साथ इसे खाना एक अलग ही अनुभव देता है।

गौरीशंकर की छोटी कचौड़ी

बनारस के गौरीशंकर की छोटी कचौड़ी खाकर आपका मन खुश हो जाएगा। यहां ये कचौड़ी स्टफिंग से भरपूर होती है और इसे आलू-चने की सब्जी के साथ परोसी जाती है। आपको इसका स्वाद जरूर लेना चाहिए।

ब्लू लस्सी शॉप

बनारस की ब्लू लस्सी शॉप काफी फेमस है। यहां लोग हर प्रकार की लस्सी और ठंडाई पीने आते हैं। यहां भांग वाली ठंडाई भी मिलती है। तो इसलिए आपको यहां जरूर जाना चाहिए।

विश्वनाथ गली में खाएं साउथ इंडियन फूड

बनारस में लोग विश्वनाथ गली में जाकर इन साउथ इंडियन फूड्स का जायका जरूर लेकर आते हैं। यहां आपको इडली, डोसा और वड़ा समेत साउथ इंडियन में बहुत कुछ खाने को मिल जाएगा।

काशी चाट भंडार

बनारस आकर आपने यहां की चाट नहीं खाई तो क्या खाया। काशी चाट भंडार में आप टमाटर चाट और पालकी चाट खा सकते हैं। इनका स्वाद काफी अलग और टेस्टी होता है और दूर-दूर से लोग यहां इसे खाने आते हैं।

गामा पान भंडार

बनारस आए और बिना बनारसी पान खाए लौट गए तो क्या बनारस आए। तो आपको बनारस आकर गामा पान का स्वाद जरूर लेना चाहिए। तो यहां आकर मीठा पान या किसी भी प्रकार का पान जरूर खाएं। इसी के साथ आगे पढ़े सर्दी में घर पर ही कैसे बनाएं लजीज मेथी का पराठा, यहां से नोट कर लें आसान रेसिपी