Mosquito Repellent Tips: बारिश दस्तक देने को तैयार है। मानसून आते ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने लगता है। घर हो या बाहर हर तरफ ये मच्छर काटने के लिए तैयार घूमते रहते हैं। मच्छरों के काटने से न केवल खुजली, रैशेज की दिक्कत होती है बल्कि कई बार मलेरिया, डेंगू जैसे खतरनाक बुखार भी हो जाते हैं। ऐसे में जरूरी है कि मच्छरों से खुद और अपने परिवार के सदस्यों को बचाया जाए। यहां हम आपके साथ कुछ ऐसे उपाय शेयर करने जा रहे हैं जो आपके बेहद काम आएंगे। इन टिप्स को फॉलो करके आप बीमार होने से बच सकते हैं। आइए जानते हैं इसके बारे में।
घर के आसपास कर लें सफाई
मानसून आने से पहले घर के आसपास सफाई कर लें। कोई भी ऐसा सामान जिसमें पानी भर सकता है, उसे हटा दें। क्योंकि जिस जगह पर पानी कई दिनों तक भरा रहता है वहां सबसे ज्यादा मच्छर पनपते हैं।
शाम को खिड़कियां कर लें बंद
मच्छर सबसे ज्यादा शाम के समय निकलते हैं। ऐसे में इनसे बचने के लिए शाम होते ही खिड़की-दरवाजे बंद कर लें, ताकि ये घर के अंदर प्रवेश न कर पाएं। आप चाहें तो खिड़की-दरवाजों में जाली भी फिट करवा सकते हैं।
बच्चों को फुल कपड़े पहनाएं
बच्चों को मच्छरों से बचाने के लिए फुल स्लीव कपड़े पहनाएं। पैरों में फुल कपड़े ही पहनने के लिए दें। ताकि शरीर ढका रहे। ऐसा करने से आसानी से मच्छर उन्हें नहीं काट पाएंगे।
मच्छर भगाने वाली डिवाइस लगाएं
बाजार में मच्छर भगाने के लिए कई तरह की डिवाइस आने लगी हैं। आप इन्हें घर में लगा सकते हैं। इसके अलावा आप मच्छरों को मारने के लिए इलेक्ट्रिक रैकेट भी ले सकते हैं।
