स्ट्रेच मार्क्स एक ऐसी परेशानी है जिसका सबसे ज्यादा शिकार महिलाएं होती है। स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी अक्सर किसी खास जगह का वजन बढ़ने, प्रेग्नेंसी में, मांसपेशियों के निर्माण या फिर मोटापा बढ़ने के कारण होती हैं। वजन बढ़ने के कारण स्किन फटने लगती है जिससे स्किन पर निशान आने लगते हैं। हालांकि समय के साथ ये निशान कम भी हो जाते हैं लेकिन पूरी तरह गायब नहीं होते। कुछ लोगों में जांघ और बाजू के आसपास स्ट्रेच मार्क्स की समस्या दिखती है जिसकी वजह से उन्हें काफी शर्मिंदगी का सामना करना पड़ता है।

प्रेग्नेंसी के बाद अक्सर महिलाएं इन निशानों को दूर करने के लिए तरह-तरह के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट का सहारा लेती है। आप भी अपने पेट, जांघों या फिर बाजू पर स्ट्रैच मार्क्स के निशानों से परेशान हैं तो उन्हें दूर करने के लिए आप कुछ असरदार घरेलू उपायों को अपना सकती हैं। देसी नुस्खें असरदार तरीके से इन निशानों को दूर करते हैं।

आइए जानते हैं कि कैसे घरेलू तरीकों से तैयार क्रीम का इस्तेमाल करके स्ट्रेच मार्क्स की परेशानी को कम किया जा सकता है। स्ट्रेच मार्क्स को दूर करने के लिए घर में ही क्रीम तैयार की जा सकती है। शिया बटर, कोका बटर, नारियल तेल, लैवेंडर ऑयल और विटामिन ई तेल का इस्तेमाल करके इस क्रीम को तैयार किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि इस तेल को कैसे घर में तैयार करें।

सामग्री: शिया बटर – 2 बड़े चम्मच, कोकोआ बटर – 2 बड़े चम्मच, नारियल तेल – 2 बड़े चम्मच, विटामिन ई तेल – 10 बूंदें, लैवेंडर तेल- 5 बूंद,

Stretch Marks दूर करने के लिए कैसे तैयार करें क्रीम:

  • इस क्रीम को घर में तैयार करने के लिए सबसे पहले किसी बर्तन में शिया बटर,कोकोआ बटर और नारियल तेल को मिलाएं और उन्हें अच्छे से मिक्स कर लें।
  • तीनों तेल को मिक्स करने के बाद उसमें विटामिन ई तेल को अच्छे से मिलाएं और पेस्ट को मिस्क करके गैस पर रखें और अच्छी तरह से मेल्ट होने दें। जब यह अच्छे से पिघल जाए तो बर्तन को गैस से उतार लें।
  • अब इस पेस्ट में लैवेंडर तेल की कुछ बूंदें डालें और उन्हें अच्छी तरह से मिक्स करें, आपकी क्रीम तैयार है। आप तैयार क्रीम को किसी बोतल में बंद कर के रख लें और रोजाना स्ट्रेच मार्क पर लगाएं आपको फायदा साफ दिखेगा।