flax seeds for weight loss: वजन घटाने के लिए लोग क्या नहीं करते। तरह-तरह की चीजों की मदद लेते हैं जैसे कि डाइट, एक्सरसाइज और फिर फास्टिंग। जबकि अगर आप वेट लॉस के लिए कुछ चीजों को फॉलो करें तो इस काम को आसानी से कर सकते हैं। जैसे कि अलसी के बीजों का सेवन जो कि वेट लॉस में बेहद तेजी से काम करता है और ये आंतों की गति में तेजी लाता है जिससे वजन घटाने में मदद मिलती है। इसके अलावा भी वजन घटाने में अलसी के बीजों की भूमिका बेहद कारगर है, कैसे आइए जानते हैं इस बारे में विस्तार से।

वेट लॉस के लिए अलसी के बीज-How flax seeds help in weight loss

वजन घटाने के लिए अलसी के बीजों का सेवन करने के पीछे कई कारण हैं। सबसे पहले तो अलसी के बीजों में फाइबर की मात्रा इतनी ज्यादा होती है कि ये जैली जैसा कंपाउंड बनाता है और फिर आंतों से चिपककर फैट के कणों को बाहर निकालने का काम करता है। इससे वेट लॉस में तेजी से मदद मिलती है और वजन घटने लगता है।

भूख कम करता है अलसी का ओमेगा-3 फैटी एसिड

अलसी के बीजों का ओमेगा-3 फैटी एसिड आपके भूख को रोकने का काम करता और पेट को हमेशा भरा-भरा सा महसूस करवाता है। इस तरह से ये वेट लॉस में तेजी से मदद करता है। इससे आपका वजन तेजी से घटता है और वजन घटाने में मदद मिलती है।

वेट के लिए कैसे करें अलसी के बीजों का सेवन -How to use flaxseeds to reduce belly fat

वेट लॉस के लिए आप अलसी के बीजों का तरह-तरह से सेवन कर सकते हैं। जैसे कि
-आप अलसी के बीजों को अंकुरित करके खा सकते हैं। इसके लिए बीजों को पहले अंकुरित करें और फिर इसमें नमक, नींबू और सरसों का तेल मिलाकर खाएं।
-अलसी के बीजों की चटनी बनाकर खा सकते हैं जिसके लिए इन बीजों को भून लें, इसमें थोड़ा पानी मिलाएं और फिर नमक मिलाकर इसे खा लें।
-अलसी के बीजों को सलाद के रूप में आप खा सकते हैं। आप इसे प्याज, पत्तोगोभी और मूली के साथ खा सकते हैं।
-आप अलसी के बीजों को स्मूदी के रूप में ले सकते हैं।

तो इस प्रकार से वेट लॉस में अलसी के बीजों का सेवन कई प्रकार से फायदेमंद है। आप इन तमाम टिप्स को ट्राई कर सकते हैं। इसके अलावा वजन घटाने के लिए इस एक चीज के बारे में जानना जरूरी है कि शरीर के किस अंग का फैट सबसे जल्दी कम होता है, ताकि आप वहीं से इसकी शुरुआत करें।