भारतीय परिधान साड़ी को आज केवल देश में ही नहीं बल्कि विदेशों में भी काफी पसंद किया जाता है। भारतीय महिलाएं हर त्योहार और खास मौकों पर साड़ी पहनना पसंद करती हैं। हालांकि, बदलते वक्त के साथ साड़ी बांधने के स्टाइल में भी काफी बदलाव आ गया है। आज महिलाएं तरह-तरह के डिजाइनर ब्लाउज के साथ अलग-अलग स्टाइल में साड़ी पहनना पसंद करती हैं। क्योंकि, इससे उन्हें एक यूनिक और खूबसूरत लुक मिलता है।
अगर आप भी साड़ी बांधने के पुराने स्टाइल से उब गई हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे स्टाइल्स के बारे में बताएंगे, जो आपको ट्रेंडी लुक दे सकते हैं।
धोती स्टाइल में साड़ी: इस स्टाइल की साड़ी ड्रेपिंग में आपको पेटीकोट की जगह टाइट्स या फिर लेगिंग्स की जरूरत पड़ती है। यह स्टाइल नीचे की और से धोती का लुक देता है। इसमें साड़ी की पिलेट्स उलटे कंधे पर लगाई जाती हैं। इस लुक के साथ आप बैकलेस ब्लाउज कैरी कर सकती हैं। शादी या फिर पार्टी में यह स्टाइल बेहद ही जबरदस्त लुक देता है।
पैंट स्टाइल: साड़ी का यह स्टाइल लड़कियों द्वारा बेहद ही पसंद किया जाता है। इस स्टाइल में भी आप पेटीकोट की जगह जीन्स, शॉर्ट्स, सिगरेट पैंट्स या फिर जेगिंग का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे पहनने के लिए साड़ी का कोना पकड़े और उससे प्लीट्स बनाकर टक कर लें। बाद में पिन लगा लें। इस स्टाइल में पल्लू के वर्टिकल प्लेट्स बनाने पड़ते हैं। साड़ी की इस तरह की ड्रेपिंग न सिर्फ आपको मॉर्डन लुक देती है, बल्कि इसमें आप काफी कंफर्टेबल भी महसूस करती हैं।
कट शोल्डर ड्रेपिंग: साड़ी का यह स्टाइल बेहद ही एलीगेंट लुक देता है। अगर आप किसी पार्टी में जाना चाहती हैं तो ये स्टाइल कैरी कर सकती हैं। इसके लिए पहले साड़ी को सिंपल तरीके से बांधे। फिर पल्लू को पीछे की ओर से लाते हुए सीधे कंधे पर ले लें। इसके बाद एक बिग बेल्ट की मदद से पल्लू को सेट करें। यह स्टाइल बेहद ही खूबसूरत लुक देता है।
साड़ी के इन स्टाइल्स के साथ ही आप सीधे पल्लू के साथ भी ड्रेपिंग कर सकती हैं। यह भी यूनिक लुक देता है।