किसी भी शादी या फिर पार्टी में जाने के लिए महिलाएं सबसे ज्यादा कपड़ों के बाद मेकअप पर ध्यान देती हैं। मेकअप आपकी त्वचा को अट्रैक्टिव और ग्लोइंग लुक देता है। महिलाओं को सबसे ज्यादा वक्त आई मेकअप पर लगता है। आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए लड़कियां, आईलाइनगर, काजल, आईशैडो और मस्कारा आदि का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि कुछ लड़कियों के लिए आई लाइनर लगाना बेहद ही मुश्किल हो जाता है। ऐसे में आज हम आपको कुछ टिप्स बताएंगे, जिनके जरिए आप बिना आई लाइनर के ही अपनी आंखों को खूबसूरत बना सकते हैं।
आईलैश कर्लर का करें इस्तेमाल: अगर आपको ठीक तरह से आईलाइनर नहीं लगाना आता तो आप आईलैश कर्लर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इसके साथ ही आप मस्कारा भी लगा सकती हैं। इससे आपकी आंखें बड़ी और खूबसूरत दिखेंगे। क्योंकि पलकों का वॉल्यूम बढ़ जाएगा और वह आकर्षक दिखेंगी।
आईब्रोज: चेहरे को खूबसूरत लुक देने के लिए आई ब्रोज को शेप करना बेहद ही जरूरी है। आप चाहें तो ट्विजर की मदद से आई ब्रोज से एक्स्ट्रा बालों को भी हटा सकते हैं। साथ ही आप पेंसिल की मदद से आइब्रोज को घना भी कर सकते हैं।
हाइलाइटर का करें इस्तेमाल: आंखों को खूबसूरत बनाने के लिए आप हाइलाइटर का इस्तेमाल कर सकती हैं। इन्हें आप आंखों के कोने और आइब्रो से ठीक नीचे वाले हिस्सों पर लगा सकते हैं। इससे आंखों काफी बोल्ड और ब्राइट दिखती हैं।
काजल: आंखों को कंप्लीट लुक देने के लिए आप काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं। आप आईमेकअप के लिए स्मज प्रूफ काजल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आई शैडो: आखिर में आप आईशैडो का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे आपकी आंखें काफी हाइलाइटेड लगती हैं। आप अपनी ड्रेस के हिसाब से आईशैडो का चुनाव कर सकती हैं। पार्टी के लिए स्मोकी लुक काफी खूबसूरत लगता है। ऐसे में आपको बिना आईलाइनर के ही खूबसूरत लुक मिल सकता है।