भारतीय परंपरा में सदियों से खुद को चुस्त, दुरुस्त और तंदुरुस्त रखने के लिए ऋषि और मुनि योग साधना किया करते थे। हालांकि अनहेल्दी खानपान और जीवन-शैली के कारण बढ़ती स्वास्थ्य समस्याओं के बीच आज योग दुनियाभर में फिर से मशहूर हो गया है। जहां योग शरीर को स्वस्थ रखता है, वहीं फेस योग चेहरे की खूबसूरत को निखारने में कारगर है। फेस योग चेहरे की मांसपेशियों को मजबूत करने के साथ ही एक्स्ट्रा चर्बी को हटाने में भी मदद करता है।
इसी के साथ नियमित तौर पर फेस योग का अभ्यास करने से त्वचा में कसावट आती है और एजिंग का प्रभाव का भी कम दिखाई देता है। यह नाक, गाल और ठोड़ी की त्वचा में कसावट लेकर आते हैं, साथ ही त्वचा संबंधी समस्याएं जैसे झुर्रियां और डार्क सर्कल्स को दूर करते हैं। ऐसे में अपने चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आप अपने रूटीन में फेस योग को शामिल कर सकते हैं।
जीभ का पोज: यह पोज झुर्रियों की समस्या से छुटकारा दिलाने में कारगर है। इसके लिए जीभ को जितना हो सके बाहर निकालें। करीब तीस सेकंड तक इसी अवस्था में रहें। यह योग डार्क सर्कल्स की समस्या को दूर करने में भी कारगर है।
लिप्स पुल: इसके लिए नीचे के होंठ को जितना हो सके उतना बाहर की तरफ निकालें। इससे ठोड़ी पर खिंचाव आता है। यह पोज चीकबोन और जॉ लाइन को खूबसूरत बनाने में कारगर है। साथ ही यह योग चेहरे को ग्लोइंग भी बनाता है।
फिश पोज: इसके लिए अपने गालों को अंदर की ओर खिंचते हुए होंठों को बाहर की तरफ निकालें। कुछ समय तक इसी अवस्था में रहें। इस पोज को करते हुए चेहरा मछली जैसा दिखाई देता है। करीब 3 बार इस प्रक्रिया को दोहराएं। इससे चेहरे का आकार खूबसूरत हो जाता है।
माउथवॉश तकनीक: इसके लिए मुंह में पानी भरकर जिस तरह कुल्ला किया जाता है, उसी तरह मुंह को फुलाते हुए गालों को हिलाएं। इस प्रक्रिया को भी तीन बार दोहराएं। इससे चेहरे पर मौजूद अतिरिक्ट फैट बर्न हो जाएगा। ये योगाभ्यास करने से आपको खिली-खिली और निखरी त्वचा मिल सकती है।