Eyeliner Makeup Tutorials: आंखों को सुंदर और बड़ा दिखाने के लिए महिलाएं आई मेकअप करती हैं। इसमें काजल और आईलाइनर दोनों ऐसी चीजें जिसे रोजाना में महिलाएं अपनी आंखों में लगाती हैं। लेकिन कई बार सही तरीका या टेक्निक न पता होने की वजह से आईलाइनर लगाने में महिलाएं गलतियां कर देती हैं। खासतौर पर वो जिन्हें आई मेकअप की ज्यादा समझ नहीं होती है। ऐसे में उनके चेहरे का पूरा लुक बिगड़ जाता है। अगर आप मेकअप करने में अनाड़ी हैं तो ये आर्टिकल आपके बहुत काम का है। यहां हम आपको बताएंगे कि अगर आपकी आंखें छोटी हैं तो आपको किस तरह छोटी आंखों को बड़ा और सुंदर दिखाने के लिए आईलाइनर लगाना चाहिए।

विंग्ड आईलाइनर (Winged Eyeliner)

छोटी आंखों को बड़ा दिखाने के लिए आप विंग्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। इसे आंखों के बाहरी कोने से शुरू करके ऊपर की तरफ लगाया जाता है। इस तरह आईलाइनर लगाने से आंखें लंबी, बड़ी और सुंदर दिखती हैं।

विंग्ड आईलाइनर कैसे लगाएं?

इसे लगाने के लिए सबसे पहले आंखों के ऊपरी लैश पर हाथ साधकर पतला सा आईलाइनर लगाएं। फिर इसे आगे की तरफ थोड़ा ऊपर उठाते हुए लगाएं। इसे शार्प बनाने की कोशिश करें। आप चाहें तो विंग्ड आईलाइनर लगाने के लिए आप स्कॉच टेप भी यूज कर सकती हैं।

स्मज्ड आईलाइनर (Smudged Eyeliner Look)

गर्मियों में लाइट मेकअप करना चाहिए। आंखों को नेचुरल लुक देने के लिए आप स्मज्ड आईलाइनर लगा सकती हैं। इस तरह आईलाइनर लगाने से आंखें बड़ी दिखती हैं।

स्मज्ड आईलाइनर कैसे लगाएं?

सबसे पहले अपने आईलैश लाइन के पास आईलाइनर लगाएं। फिर ब्रश या कॉटन बड की मदद से इसे स्मज करें। इसे अपनी लोअर लैश लाइन पर भी हल्का सा लगाएं। थोड़ा डिफरेंट लुक के लिए आप ब्राउन या ग्रे आईलाइनर भी यूज कर सकती हैं। लास्ट में मस्कारा लगाना न भूलें।

उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: काजल, आइशैडो… से लेकर कंप्लीट Eye Makeup Tutorial, यहां जानिए गर्मियों में कैसे करें आई मेकअप