खूबसूरत आइब्रो चेहरे की सुंदरता में चार चांद लगाने का काम करती है। वो कहते है न कि नैनो से ही तीर चलाने हैं तो कातिलाना आंखें होनी चाहिए और आंखों को और खूबसूरत बनाने के लिए परफेक्ट शेप वाली आइब्रो जरूरी है। आइब्रो की शेप अगर सही हो तो चेहरे की लुक ही बदल जाता है। सभी फीचर्स अधिक शार्प और क्लीन नजर आने लगते हैं, लेकिन खूबसूरत और परफेक्ट शेप वाली आइब्रो बनाना आसान नहीं होता। अगर आप पार्लर जाने से बचना चाहती हैं तो कुछ आसान घरेलू तरीकों से खुद ही आइब्रो को शेप दे सकती हैं, लेकिन इसे सही तरीके से करना बेहद जरूरी है, ताकि आइब्रो खराब न हो।

खूबसूरत आइब्रो शेप के लिए ध्यान रखें ये बात

दरअसल, हर किसी के चेहरे पर अलग-अलग शेप की आइब्रो सूट करती है। ऐसे में ये समझना जरूरी है कि चेहरे के हिसाब से किस तरह की आइब्रो ज्यादा खूबसूरत लगेगी।

  • गोल फेस- राउंड फेस वाली लड़कियां आर्च वाली आइब्रो बनाएं, ताकि चेहरे का लुक बैलेंस हो।
  • ओवल फेस- जिन लड़कियों का ओवर फेस है उनके ऊपर हल्की कर्व वाली आइब्रो बेस्ट लगती हैं।
  • स्क्वायर फेस- सॉफ्ट आर्च या हल्की राउंड आइब्रो बनाएं, ये फेस के हिसाब से एक दम परफेक्ट लुक देगी।
  • हार्ट शेप फेस- नेचुरल और सॉफ्ट कर्व वाली आइब्रो परफेक्ट लगेगी।

आइब्रोज को परफेक्ट शेप देने के लिए क्या करें?

आइब्रोज को सही शेप देने के लिए पहला स्टेप है कि इन्हें सही तरीके से ब्रश करें और उसी डायरेक्शन में ब्रश करें, जिस तरह से आप अपनी आइब्रोज को शेप-अप करना चाहती हैं। इसके लिए आप स्पूली का उपयोग कर सकती हैं या फिर बेबी टूथब्रश से अपनी आइब्रो को ब्रश-अप कर सकती हैं।

इसके बाद पतली और छोटी कैंची लें और बाल ट्रिम करते समय बालों को नीचे से ऊपर तरफ काटें। इस तरह कैंची चलाने से आइब्रो को घना लुक मिलता है। इस दौरान स्पूली यानी गोल वाला आइब्रो ब्रश की मदद से ऊपर की तरफ पुश करें।अगर आप बालों को ऊपर से नीचे की तरफ काटेंगी तो आपके बाल सीधे कटेंगे। इससे आइब्रो घनी दिखने की जगह हल्की दिखेंगी।