Avoiding These Products: आजकल बहुत कम उम्र में ही कई तरह की खतरनाक बीमारियां लोगों को अपनी चपेट में ले रही हैं। इसकी वजह है खराब लाइफस्टाइल और खानपान। हम जाने-अनजाने ऐसी बहुत सारी गलतियां करते हैं, जिनसे धीरे-धीरे हमारे शरीर पर नकारात्मक असर पड़ता है। डेली लाइफ को आसान बनाने के लिए लोग तरह-तरह की चीजों का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन कई बार ये चीजें ही हमें बीमार कर सकती हैं। इसलिए इन चीजों को हमें तुरंत हटा देना चाहिए। आइए जानें इनके बारे में।

रूम फ्रेशनर | Room Freshener

घर के कमरे से लेकर कार तक को खुशबूदार बनाने के लिए रूम फ्रेशनर का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन क्या आपको पता है लंबे समय तक इसे इस्तेमाल करने से आपको सांस लेने में दिक्कत, एलर्जी की समस्या हो सकती है। क्योंकि इसमें वोलेटाइल ऑर्गेनिक कंपाउंड (VOCs),फॉर्मेल्डिहाइड, सिंथेटिक फ्रेगनेंस (Synthetic fragrance) होती है। जिससे आपको दिक्कत हो सकती है।

क्या करें: केमिकल युक्त रूम फ्रेशनर की बजाए आप नेचुरल विकल्प अपनाएं – जैसे बेकिंग सोडा, नींबू, या एसेंशियल ऑयल्स।

एलुमिनियम फाइल पेपर | Aluminium Foil Paper

खाना रखने के लिए लोग एलुमिनियम फाइल पेपर का इस्तेमाल करते हैं। ये भी आपकी सेहत के लिए खतरनाक साबित हो सकता है। क्योंकि गर्म खाना इसमें रखने पर एल्यूमिनियम कण खाने में मिल सकते हैं। जो न्यूरोलॉजिकल प्रॉब्लम्स (जैसे अल्जाइमर) से जुड़े हो सकते हैं।

क्या करें: एल्यूमिनियम का उपयोग सीमित रखें। खासकर एसिडिक फूड्स (जैसे टमाटर या नींबू) के साथ न करें। वैकल्पिक चीजों का इस्तेमाल करें।

फ्लोर क्लीनर लिक्विड | floor cleaner liquid

बाजार में मिलने वाले अधिकांश फ्लोर क्लीनर लिक्विड में अमोनिया, फिनायल या अन्य टॉक्सिक केमिकल होते हैं। इनकी गंध से सिरदर्द, चक्कर और सांस लेने की तकलीफ हो सकती है। खासकर बच्चों और पालतू जानवरों को।

लिंक पर क्लिक कर देखें VIDEO

https://www.instagram.com/reel/DM-BFNaS4gL/?igsh=MXVveXB5Y3ZzdWtrMQ%3D%3D

क्या करें: घर में फर्श धोने के लिए सिरका + बेकिंग सोडा या लेमन वाटर जैसे नेचुरल क्लीनर ट्राय करें। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: कुत्ते पीछे पड़ जाएं तो भागे नहीं… हमले से बचने के लिए अपनाएं ये 5 तरीके | Dog Safety Tips

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।