How to Get Rid of Neck Hump: गलत तरीके से बैठने, कम्प्यूटर पर देर तक गर्दन को नीचे झुकाकर काम करने और नीचे हाथ करके फोन चलाने की वजह से कई लोगों के गर्दन के पीछे कूबड़ सा निकल जाता है। इसे नेक हम्प कहा जाता है। इससे कंधे और गर्दन के बीच की चर्बी से बना उभार नजर आने लगता है। इसे ही कूबड़ कहते हैं। यूं तो कई लोगों के ये जन्म से होता है। जिसे सर्जरी या इलाज से सही कर दिया जाता है। लेकिन शुरुआत दिनों में इसकी दिक्कत होने पर साइज बढ़ने से पहले इसे एक्सरसाइज के कंट्रोल किया जा सकताहै। आइए जानते हैं कौन सी एक्सरसाइज नेक हंप के लिए फायदेमंद हैं।
नेक हंप को कम करने के लिए एक्सरसाइज (Exercises to get rid of neck hump)
चिन टक एक्सरसाइज (Chin Tucks)
यह एक्सरसाइज करने से गर्दन की मांसपेशियां मजबूत होती है। ये हमारी रीढ़ को सीधा रखने में हेल्प करती है। इतना ही नहीं गर्दन की चर्बी भी कम होती है।
कैसे करें चिन टक एक्सरसाइज?
यह एक्सरसाइज को करने के लिए पीठ को सीधा रखें।
चिन को धीरे-धीरे अंदर की ओर खींचें।
इसे ऐसा करें जैसे डबल चिन बनाने की कोशिश कर रहे हों।
इस दौरान गर्दन को सीधा रखें। करीब 5 सेकंड तक ऐसे ही रहें।
फिर थोड़ा ब्रेक लें। फिर इसे 10-15 बार दोहराएं।
गोमुखासन (Gomukhasana)
गोमुखासन करने से गर्दन का कूबड़ कम होता है। इसके साथ ही गर्दन पर जमी जिद्दी चर्बी भी कम होती है।
कैसे करें गोमुखासन?
इसे करने के लिए क्रॉस लेग वाली मुद्रा में बैठ जाएं।
फिर दाएं पैर को बाएं पैर की जांघों के ऊपर रखें।
इसके बाद अपने दाएं हाथ को कंधे के ऊपर करें।
कोहनी को पीठ के पीछे ले जाएं।
बाईं कोहनी को पीछे की ओर लाकर दोनों हाथों को मिला लें।
थोड़ी देर तक इसी स्थिति में रहें।
गहरी सांस का अभ्यास करें। फिर दोबारा पहले वाली स्थिति में आ जाएं।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: दांत में दर्द होने पर क्या नहीं खाना चाहिए? इन चीजों को खाने से करें परहेज