देश में कोरोना संक्रमितों के आंकड़े लगातार बढ़ते जा रहे हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग भी लोगों को सावधानियां बरतने की सलाह दे रहा है। सामाजिक दूरी के साथ ही बार-बार हाथ धोने की सलाह दी जा रही है। कोरोनावायरस महामारी से बचने के लिए लोग हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल कर रहे हैं। हालांकि, हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा इस्तेमाल त्वचा संबंधी कई समस्याओं को जन्म दे सकता है।
बता दें, सैनिटाइजर के ज्यादा इस्तेमाल से त्वचा ड्राई हो जाती है। जो कई तरह की बीमारियों को जन्म दे सकती है। हैंड सैनिटाइजर में अल्कोहल की मात्रा काफी अधिक होती है। अगर आप भी हाथों के बैक्टीरिया को खत्म करने के लिए ज्यादा हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करते हैं, तो इससे कई तरह के नुकसान हो सकते हैं।
-हाथ में हो सकते हैं ज्यादा बैक्टीरिया: हैंड सैनिटाइजर यूं तो हाथों से बैक्टीरियां खत्म करने का काम करता है। लेकिन अगर इसका ज्यादा इस्तेमाल किया जाए, तो हो सकता है कि बैक्टीरिया उसके प्रतिरोध का रूप विकसित कर ले। ऐसे में जितना संभव हो सके, हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने की जगह अपने हाथों को धोएं।
-त्वचा को बानाता है ड्राई: नियमित तौर पर हैंड सैनिटाइजर का इस्तेमाल करने से त्वचा ड्राई हो सकती है। ये स्किन को रूखा और पपड़ीदार बना देता है। ऐसे में समय-समय पर त्वचा को मॉइश्चराइज करना भी काफी आवश्यक है। इसके लिए आप पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल कर सकते हैं। यह आपकी त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में कारगर है।
-अच्छे बैक्टीरिया को भी करता है नष्ट: हैंड सैनिटाइजर ना सिर्फ बुरे बैक्टीरिया बल्कि हाथों में मौजूद अच्छे बैक्टीरिया यानी बायोमास को भी नष्ट कर सकता है। ऐसे में हैंड सैनिटाइजर का ज्यादा प्रयोग नहीं करना चाहिए। इसके बजाय आप पानी और साबुन का इस्तेमाल कर सकते हैं।
-हो सकती है अल्कोहल प्वाइजनिंग: हैंड सैनिटाइजर को बच्चों से दूर रखना चाहिए। क्योंकि, इसमें मौजूद इथेनॉल की महक कुछ लोगों को अच्छी लगती है। ऐसे में ये आदत बच्चों में भी पड़ सकती है। हैंड सैनिटाइजर को ज्यादा समय तक सूंघने या फिर इसे पीने से मौत भी हो सकती है। इसके लिए हैंड सैनिटाइजर को बच्चों की पहुंच से दूर रखना चाहिए।