Kaju makhana masala: शाम के समय चाय के साथ अक्सर कुछ खाने का दिल करता है। ऐसे में कुछ ऐसा खाना चाहिए जो कि रात की भूख को कम करे और सेहत के लिए हेल्दी हो। इसके अलावा जो जल्दी बन जाए और जिसे बनाने में आपको ज्यादा समय न लगे। ऐसा ही कुछ है काजू मखाना मसाला के साथ। ये काफी टेस्टी होता है और हेल्दी भी है। ये प्रोटीन और फाइबर से भरपूर है और पेट को भरा हुआ रखता है। इसके अलावा चाय के साथ इसे खाने में मजा आता है और बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता है। तो आइए, जानते हैं काजू मखाना मसाला बनाने का तरीका।

काजू-मखाना मसाला कैसे बनाएं-How to make Kaju makhana masala

सामग्री
काजू
मखाना
करी पत्ता
काली सरसों
नमक
चाट मसाला
प्याज और हरी मिर्च
नींबू

बनाने का तरीका

-तो आपको इसे बनाने के लिए करना ये है कि एक कड़ाही लें और इसमें तेल डाल लें।
-इसमें थोड़ा सा करी पत्ता और राई डाल लें।
-तेल में ही हल्दी, धनिया और लाल मिर्च डालें।
-फिर इसमें काजू और मखाना डालें।
-नमक डालें और इसे धीमी आंच पर भून लें।
-इसके बाद आपको करना ये है कि हल्का-हल्का चलाते रहें और इसे बनाते रहें।
-जब ये पूरी तरह से भून जाए तो इसे निकाल लें।
-फिर इसमें ऊपर से प्याज और हरी मिर्च काटकर डालें।
-नींबू का रस डालें और फिर चाट मसाला डालें।
-सबको मिलाकर इसे सर्व करें।

इसके साथ एक ट्विस्ट ये भी कर सकते हैं कि आप मुरमुरा और मूंगफली को इन दोनों ही चीजों के साथ मिला लें। इसके बाद आप इसमें बाकी मसाले डालकर इसका टेस्ट बढ़ा सकते हैं। इसके अलावा आप चिवड़ा के साथ भी इसे बनाकर खा सकते हैं। ये इसका टेस्ट बढ़ाता है और पेट के लिए भी फायदेमंद है।

काजू-मखाना भूनकर खाने के फायदे-Roasted Kaju makhana

काजू-मखाना भूनकर खाने के फायदे कई हैं। ये सबसे पहले पेट को भरा हुआ रखता है और फिर मेटाबोलिज्म को तेज करता है। इससे आंतों की गति तेजी होती है, पेट भरा हुआ रहता है और फिर बेकार की भूख नहीं लगती। इस प्रकार से काजू-मखाना भूनकर खाना सेहत के लिए फायदेमंद हो जाता है।