Banaras famous Chooda Matar: बनारस हमेशा से अपने स्वाद के लिए जाना जाता है। ये ऐसा शहर है जहां की चाट-पकौड़ी और चाय में लोगों की जान बसती है। ऐसा ही कुछ है यहां के चूड़ा मटर के साथ। यहां का चूड़ा मटर, चाय का साथी है। इसके बिना यहां की चाय अधूरी है। इसके अलावा बनारस के लोगों के घर कोई भी आ जाए वो बिना चूड़ा मटर खिलाए लोगों को जाने नहीं देते। ऐसे में अगर आप उन लोगों में से हैं जिन्होंने कभी बनारसी चूड़ा मटर का स्वाद नहीं चखा है तो आपको एक बार इसका स्वाद जरूर लेना चाहिए। आइए,जानते हैं चूड़ा मटर की रेसिपी (banaras famous Chooda Matar Recipe)। इसे बनाने का तरीका।

चूड़ा मटर कैसे बनाएं-Banaras famous Chooda Matar Recipe

सामग्री

-चूड़ा
-मटर
-प्याज
-काली मिर्च
-हरी मिर्च
-जीरा पाउडर
-धनिया पत्ता

चूड़ा मटर बनाने का तरीका-How to make Chooda Matar

-चूड़ा मटर बनाने के लिए सबसे पहले चूड़ा धोकर रख लें।
-इसके बाद आपको एक पैन में थोड़ा तेल रखें और फिर इसमें प्याज और मटर डालें।
-इसमें हरी मिर्च काटकर डालें और फिर काली मिर्च, जीरा पाउडर और लाल मिर्च पाउडर मिलाएं।
-फिर चूड़ा डालें और अच्छी तरह इसे भून लें।
-चूड़ा ऐसे भूनें कि ये हल्का हो जाए और हाथ से टूटने लगे।
-फिर मटर डालें और अच्छी तरह से पकाएं।
-इसके बाद इसमें धनिया पत्ता काटकर मिलाएं और फिर तैयार हो गया है आप चूड़ा मटर।

कुछ लोग चूड़ा मटर को और टेस्टी बनाने के लिए ऊपर से प्याज-टमाटर और चटनी आदि भी मिलाकर खाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग इसमें काजू और मखाना मिलाकर भी खाते हैं। इससे इसका टेस्ट बढ़ जाता है और फिर आप इसे चाय के साथ खा सकते हैं। तो अगर आपने कभी चूड़ा मटर नहीं खाया है तो आप इन टिप्स की मदद इसे बनाकर शाम के नाश्ते में खाएं।

इसके अलावा आप चूड़ा मटर के अलावा बनारस की लस्सी, यहां की टमाटर चाट और फिर यहां की जलेबी मलाई खा सकते हैं। इतना ही नहीं आप यहां की खास पकौड़ी भी खा सकते हैं जिसका स्वाद आपको मन खुश कर देगी। तो बनारस जाएं या न जाएं आप चूड़ा मटर घर बनाएं और इसे खाएं।