Akhrot Ki Chutney Recipe In Hindi: शरीर को मजबूत रखने के लिए हमें अपनी डाइट में ऐसी चीजों को शामिल करना चाहिए जिससे बॉडी अंदर से मजबूत बने। ये तो सभी को पता होता है कि ड्राई फूट्स पोषक तत्वों का बेहतरीन स्त्रोत होते हैं। कुछ लोग सूख मेवे पानी में भिगोकर खाते हैं तो कुछ लोग उससे कोई डिश बनाकर खाना पसंद करते हैं। आपने ड्राईफ्रूट्स से बनीं मिठाइयां तो बहुत खाई होंगी, लेकिन क्या कभी अखरोट से बनी चटनी ट्राई की है। अखरोट की चटनी न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें काफी हेल्दी भी होती है। आइए जानें इसे तैयार करने का तरीका।

अखरोटी की चटनी खाने के फायदे

सर्दियों में अखरोट को आप किसी भी तरीके से डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसकी तासीर गर्म होती है। सर्दी-जुकाम की दिक्कत इसे खाने से कम होती है। शरीर की कमजोरी दूर होती है। साथ ही शरीर में एनर्जी महसूस होती है। कमजोर हड्डियों के लिए भी अखरोट काफी फायदेमंद होता है। हार्ट को हेल्दी रखने के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं। इसमें कई ऐसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो बॉडी को एनर्जी देते हैं। इतना ही नहीं यह दिल, दिमाग और त्वचा के लिए फायदेमंद होता है। इसमें फाइबर भी होता है। साथ ही एंटीऑक्सीडेंट समेत कई विटामिन्स होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से बॉडी का इम्यून सिस्टम मजबूत होता है।

अखरोट की चटनी बनाने की विधि

इन चीजों की पड़ेगी जरूरत

1 कप अखरोट
1/2 कप दही
1/2 चम्मच जीरा पाउडर
हरी मिर्च
नमक
धनिया पत्ता
पानी

अखरोट की चटनी कैसे बनाएं?

सर्दियों में अखरोट की चटनी बनाने के लिए सबसे पहले अखरोट को 15 से 20 मिनट के लिए हल्के गुनगुने पानी में भिगो कर रख दें। इसके बाद इसे निकालकर दरदरा पीस लें। इसमें कटी हुई हरी मिर्च, लहसुन, नमक, जीरा पाउडर मिलाएं। चटनी अगर आपको गाढ़ी लगे तो आप हल्का पानी भी मिला सकते हैं। खट्टापन लाने के लिए नींबू का रस या आमचूर पाउडर भी डालें। लास्ट में धनिया का पत्ता को बारी काटकर ऊपर से डाल दें। चटनी बनकर तैयार है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।