Eid Mehndi Designs 2024 (मेहंदी डिजाइन फोटो ईद 2024): खुशी के मौके पर महिलाओं के हाथों पर मेहंदी लगाना शुभ माना जाता है। हिन्दू हो या मुसलमान सभी महिलाएं खुशी या त्योहार के मौके पर हाथों में मेहंदी जरूर लगाती हैं। मुसलमानों में ईद-उल-फितर सबसे बड़ा त्यौहार है। ईद के मौके पर हर महिला अपने हाथों पर मेहंदी जरूर लगाती है। ईद से एक दिन पहले यानी चांद रात को अगर घर की महिलाएं और बच्चियां हाथों पर मेहंदी नहीं लगाएंगी तो घर की रौनक अधूरी लगती है। चांद रात के दिन महिलाएं हाथों पर खूबसूरत मेहंदी के डिजाइन लगाती है। कुछ महिलाएं घर में हाथों पर मेहंदी लगाती हैं तो कुछ महिलाएं पार्लर जाकर मेहंदी लगाती हैं।
अफगान परंपरा की मान्यता है कि मेंहदी खुशियां लाती है। ईद का दिन खुशियों का दिन है, इस दिन महिलाएं अपने हाथों और पैरों पर मेहंदी लगती हैं। ईदु-उल- फितर, ईदुल अधा और शबे-ए बारात के मौके पर मुस्लिम महिलाएं खास तौर पर हाथों में मेहंदी लगाती हैं। इस्लाम धर्म में मेहंदी लगाना सुन्नत माना जाता है। सुन्नत से मतलब है कि मेहंदी लगाने का संदेश आखिरी और अल्लाह के प्यारे नबी मोहम्मद ने दिया है। इस्लाम में हाथ और पैरों में मेहंदी लगाना एक इस्लामिक रिवाज है।
ईद के मौके पर आप भी घर में ही इस सुन्नत को अदा करना चाहती हैं तो हम आपको कुछ खूबसूरत डिजाइन के बारे में बताते हैं जिन्हें आप अपने घर में आसानी से लगा सकती हैं। हम आपको राजस्थानी मेहंदी से लेकर अरबी मेहंदी तक के डिजाइन के बारे में बताते हैं। इन डिजाइन को आप आसानी से घर में लगा सकती हैं।







