Easy Homemade Ghee Recipe: देसी घी का इस्तेमाल हर घर में किया जाता है। लेकिन बाजार में अक्सर नकली घी पकड़े जाने की खबर आती रहती हैं। ऐसे में अक्सर महिलाएं घर में मलाई या दही से घी निकाल लेती हैं। लेकिन इस काम में बहुत ज्यादा समय लगता है। कई बार कड़ी मशक्कत के बाद भी मलाई से दानेदार घी नहीं निकल पाता है। ऐसे में यहां हम आपके साथ मलाई और दही से घी निकालने से सबसे आसान तरीका शेयर करने जा रहे हैं। आइए जानें इसके बारे में।
मलाई से घी कैसे निकालें | Malai se ghee kaise nikale
मलाई से घी निकालने के लिए सबसे पहले आप कम से कम 10 से 15 दिन की मलाई को फ्रिज में इक्कठ्ठा कर लें। इसे फ्रिज में ही स्टोर करें। बाहर रखने पर यह खराब हो जाएगी। जब आपको मलाई से घी निकालना हो तब फ्रिज से मलाई को निकालें। किसी बड़े बर्तन में उसे डालकर हल्का गर्म करें। इसके बाद उसमें दही डालकर उसे जमने के लिए रख दें। जब ये जम जाए तो मलाई को थोड़ा-थोड़ा करके मिक्सी में डालकर घुमाएं। इसमें जरूरत के अनुसार ठंडा पानी डालें। साथ में बर्फ के टुकड़े डालना न भूलें। मिक्सी में चलाने पर मलाई पर जल्दी मक्खन आ जाता है। आप चाहें तो इसे रई की मदद से भी चला सकती हैं। लेकिन इसमें ज्यादा समय लगेगा। मक्खन को किसी बर्तन में एकत्रित कर लें। इसमें से एक्ट्रा पानी को निकाल दें। फिर कढ़ाई में इसे गर्म करने के लिए रख दें। शुरूआत में इसे ज्यादा चलाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन जब ये बनने पर आए तो इसे लगातार चलाएं नहीं तो घी जल सकता है। जब घी अलग हो जाए तो गैस बंद कर दें। छलनी की सहायता से छान कर किसी डिब्बे में स्टोर कर लें। आपका दानेदार देसी घी तैयार है।
दही से कैसे निकालें मक्खन | Dahi se ghee kaise nikale
दही से मक्खन निकालना भी बेहद आसान है। इसके लिए मलाईदार दही को फ्रिज में एकत्रित कर लें। जब इससे घी निकालना हो तब बाउल में इसे डालें। फिर इसे चम्मच से मिक्स कर दें। फिर इसे मिक्सर जार में डालें। दही ठंडा नहीं है तो उसमें बर्फ के टुकड़े डाल दें। मिक्सर जार को ब्रेक दे देकर चलाएं। कुछ ही मिनटों में दही के ऊपर मक्खन आ जाएगा। इसे बाहर निकाल लें। आपका मक्खन तैयार है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: चावल को सालों तक कीड़ों से बचाए रखने के लिए अपनाएं ये तरीके