Bridal (Dulhan) Mehndi Designs Photo, Image: पूरे देश में शादियों का सीजन चल रहा है। वहीं, शादी करने वाले दूल्हे और दुल्हन दोनों अपने-अपने हाथों पर अलग-अलग तरह से मेहंदी लगाते हैं। कुछ लोग मेहंदी आर्टिस्ट से अपने हाथों पर मेहंदी को लगवाते हैं, तो कुछ लोग घर पर ही अपने से या फिर किसी अन्य लोगों से इसको लगवा लेते हैं।
ब्राइडल मेहंदी के लिए लेटेस्ट डिजाइन
अगर आपकी भी शादी होने वाली है और आप भी अपने हाथों पर मेहंदी लगाने के लिए डिजाइन की तलाश में हैं तो हम आपके लिए मेहंदी के कुछ बेहतरीन डिजाइन को लेकर आए हैं। आप इस लेख की मदद से अपने हाथों में बेहतरीन मेहंदी की डिजाइन को लगा सकती हैं।

यह मेहंदी देखने में काफी यूनिक लग रहा है और शादी के लिए परफेक्ट है। इसमें हाथ पर दूल्हा और दुल्हन की सांकेतिक तस्वीर भी बनी हुई है।

आप अपने हाथों पर गणेश जी की तस्वीर वाली मेहंदी डिजाइन को लगा सकते हैं। इस मेहंदी का चलन काफी पहले से हो रहा है, जो देखने में भी काफी यूनिक है।

आप अपने हाथों पर मेहंदी के साथ अपने पार्टनर का भी नाम लिखवा सकते हैं। इसमें आप शादी वाले दिन को भी लिख सकते है । यह मेहंदी कम समय में भी बन सकता है।
