Hung Curd Garlic Dip Recipe: आजकल मार्केट में पता नहीं कितने तरह की चीजें खाने-पीने की आ गई हैं। रेस्टोरेंट्स में एक बार इन्हें खाने के बाद बार-बार इनका स्वाद चखने का मन करता है। महंगी होने की वजह से इन्हें बार-बार खरीदना संभव नहीं है। ऐसे में आप घर पर ही इन्हें तैयार कर सकते हैं। चिप्स, नाचोस, गार्लिक ब्रेड और वेजी स्टिक्स के साथ खाने के लिए अक्सर Hung Curd Garlic Dip सर्व की जाती है।
यह एक तरह की दही और लहसुन की चटनी ही है। इसे फ्रिटर्स या बर्गर के साथ साइड डिश के तौर पर भी कई जगह दिया जाता है। हंग कर्ड को दही से पानी निकालकर तैयार किया जाता है और इसमें क्रीमी टेक्सचर और हाई प्रोटीन कंटेंट होता है। इसलिए इसका सेवन शरीर के लिए काफी लाभदायक होता है। वहीं सर्दियों में लहसुन खाना भी काफी फायदेमंद होता है। ऐ
हंग कर्ड गार्लिक डिप बनाने की विधि | Easy hung curd garlic dip recipe
डिप बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
¼ छोटा चम्मच लहसुन , बारीक कटा हुआ
½ छोटा चम्मच अजवायन
स्वादानुसार मिर्च के टुकड़े
¼ छोटा चम्मच तुलसी , वैकल्पिक
1 बड़ा चम्मच नियमित दही या क्रीम , वैकल्पिक
नमक स्वाद अनुसार
हंग कर्ड गार्लिक डिप कैसे बनाते हैं?
हंग कर्ड बनाने के लिए सबसे पहले दही को मलमल के कपड़े में रखें। फिर उसके चारों किनारों को एक साथ लाएं और धागे का उपयोग करके कपड़े को कसकर बांध दें। फिर इसे धीरे-धीरे से दबाएं। जब इससे मट्ठा पूरी तरह से अलग हो जाए तो इसे किसी कटोरे में स्थानांतरण करें। फिर इसमें स्वादानुसार नमक डालें। फिर इसमें अजवायन, तुलसी और मिर्च के टुकड़े भी मिलाएं। अब आपको इसमें लहसुन मिलाना है। इसमें थोड़ी सी क्रीम या सामान्य दही डालें और अच्छी तरह मिलाएं। आपका डिप तैयार है।
हंग कर्ड गार्लिक डिप बनाने का दूसरा तरीका
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
1 कप हंग कर्ड
2 छोटा चम्मचखीरा बारीक कसा हुआ
1 छोटा चम्मचचुकंदर बारीक किसा हुआ
2 छोटा चम्मचओलिवोइल
3-4 पत्ती पोनिना बारीक कटा हुआ
3 लहसुन बारीक किसे हुऐ
1/4 छोटा चम्मचकाली मिर्च
1/4 छोटा चम्मचऑर्गिनो
नमक स्वाद अनुसार
हंग कर्ड गार्लिक डिप रेसिपी
ऊपर बताए गए सारे इंग्रेडेन्ट को हांग कर्ड में डाल दें। फिर हंग कर्ड को अच्छे से मिक्स कर लें। इस तरह से हमारी हेल्थी हंग कर्ड डिप तैयार है। आप चाहें तो इसमें 1 चम्मच कटी हुई ताजा पुदीने की पत्तियां भी मिला सकते हैं।
