बर्तन धोने से हाथों के फटने की समस्या आम है। ज्यादातर महिलाएं इस समस्या से परेशान रहती हैं। वहीं, हाथों के फटने पर फिर उन्हें घर के अन्य काम करने में भी परेशानी का सामना करना पड़ता है, साथ ही ये दिखने में भी बेहद भद्दे लगते हैं। ऐसे में अगर आप भी अक्सर इस तरह की समस्या का सामना करती हैं, तो ये आर्टिकल आपके लिए मददगार हो सकता है।

यहां हम आपको कुछ ऐसी टिप्स बता रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप फटे हाथों को जल्द हील कर सकती हैं। ये टिप्स चंद दिनों में आपके हाथों को एक बार फिर मुलायम और साफ बनाने में असर दिखा सकती हैं। आइए जानते हैं इनके बारे में-

शहद

शहद का इस्तेमाल फटे हाथों की समस्या पर कमाल का असर दिखा सकता है। इसके लिए रात को सोने से पहले हाथों को गुनगुने पानी से अच्छी तरह धोकर साफ कर लें। इसके बाद हाथों में शहद लगाएं और हल्की मसाज करें। रातभर इसे हाथों पर ऐसे ही लगा रहने दें और सुबह सादे पानी से धो लें।

शहद त्वचा में नमी को बनाए रखने में मदद करता है, जिससे स्किन मुलायम और साफ रहती है। इसके अलावा शहद में एंटीबैक्टीरियल और एंटीफंगल गुण होते हैं, जो भी हाथ फटने की परेशानी को और अधिक बढ़ने से रोकने में असर दिखा सकते हैं और उन्हें जल्दी हील कर सकते हैं।

एलोवेरा जेल

एलोवेरा जेल में विटामिन ई और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो त्वचा को स्वस्थ बनाने में मदद करते हैं। इसके अलावा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल फटी हुई स्किन पर जलन की परेशानी को कम करने में भी असर दिखा सकता है, ऐसे में आप हाथों को हील करने के लिए एलोवेरा जेल का इस्तेमाल भी कर सकते हैं।

नारियल तेल

हर बार हाथ धोने के बाद आप हाथों में नारियल तेल लगा सकते हैं। नारियल तेल स्किन पर नेचुरल मॉइस्चराइजर की तरह काम करता है, जिससे भी फटे हाथ जल्द हील होने लगते हैं और स्किन सॉफ्ट नजर आती है।

वैक्स

इन सब से अलग फटे हाथों की परेशानी को दूर करने के लिए आप मोम का इस्तेमाल भी कर सकते हैं। इसके लिए मोम को पिघलाकर इसमें थोड़ी मात्रा में गर्म सरसों का तेल मिलाएं। दोनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर लें और हल्का ठंडा होने पर इस मिश्रण को हाथों पर लगाएं। इसे भी रातभर हाथों पर लगा रगने दें और सुबह पानी से साफ कर लें। ये तरीका भी जल्द आपको फटे हाथों की समस्या से निजात दिलाने में मददगार हो सकता है।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए डॉक्टर से जरूर परामर्श करें।