Protein rich breakfast Indian: सुबह का नाश्ते में प्रोटीन लेने से न्यूरोट्रांसमीटर उत्पादन में मदद मिलती है। इससे न केवल दिनभर शरीर ऊर्जावान महसूस करता है बल्कि मूड भी अच्छा रहता है। भूख नियंत्रित रहती है और वजन बढ़ने की संभावना कम होती है। दिन की शुरुआत हमेशा गुनगुने पानी से करें। इससे मेटाबॉलिज्म तेज होता है।

शरीर के विषाक्त पदार्थ बाहर निकलने में मदद मिलती है। इसके बाद नाश्ते में कुछ ऐसी चीजों को लेने की कोशिश करें जिसमें शरीर की आवश्यकता अनुसार प्रोटीन जरूर हो। ऐसा करने से थकान दूर होती है। आप नाश्ते में उबले अंडे, चिया स्मूथी पैक, ड्राई फ्रूट्स के साथ ग्रकी योगर्ट जैसी चीजें खा सकते हैं। यहां हम आपको हाईप्रोटीन ब्रेकफास्ट के कुछ ऐसे ऑप्शन बताने जा रहे हैं, जो आपके लिए परफेक्ट रहेंगे।

मूंगफली मक्खन केला स्मूदी

सामग्री: दूध + मूंगफली का मक्खन + केला + ग्रीक दही
प्रोटीन: 23–28 ग्राम
फायदे: सुबह-सुबह खाने से शरीर को मिलती है ताकत

साबुत अनाज टोस्ट पर अंडे

सामग्री: 2 नरम उबले अंडे, साबुत अनाज टोस्ट, चेडर चीज़
कितना मिलेगा प्रोटीन: 35 ग्राम
फायदे: स्वस्थ वसा से भरपूर

ग्रीक योगर्ट बेरी पार्फेट

सामग्री: ग्रीक दही, चिया बीज, ताजा बेरीज, बादाम
कितना मिलेगा प्रोटीन: 28 ग्राम
फायदे: प्रोबायोटिक्स के कारण आंत के स्वास्थ्य के लिए बेहतरीन

पालक और फेटा ऑमलेट

सामग्री: 2 अंडे + पालक + फेटा चीज
कितना मिलेगा प्रोटीन:16 ग्राम प्रोटीन
फायदे: पोषक तत्वों से भरपूर

सुबह इन चीजों को खाने से करें परहेज

सबसे पहले तो इस बात का ध्यान रखें कि सुबह कभी भी बिना नाश्ते से के घर से बाहर न निकलें। सुबह चीनी वाले अनाज या पेस्ट्री को भूलकर भी न खाएं। कॉफी या चाय न पिएं। टोस्ट जैसी चीजें खाने से बचें। सुबह नाश्ता बनाने के लिए ज्यादा समय नहीं मिलता है तो आप ओवरनाइट ओट्स, चिया पुडिंग का चुनाव कर सकते हैं। टोस्ट की बजाए आप सुबह उबला शकरकंद खा सकते हैं।

Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।