Mehndi Design: तीज-त्योहार और व्रत-उपवास में महिलाएं हाथों में शगुन के तौर पर मेहंदी लगाती हैं। इन दिनों नवरात्रि का शुभ अवसर चल रहा है। 30 सितंबर यानी मंगलवार को दुर्गा पूजा की जाएगी। वहीं 1 अक्टूबर को नवमी पूजन होगा। महिलाएं सज-धज कर माता की आराधना करेंगी। ऐसे में इस बार दुर्गा पूजा, गरबा-डांडिया नाइट और नवरात्रि में कन्या पूजन में अपने हाथों को सजाने के लिए मेहंडी डिजाइन खोज रही हैं तो ये आर्टिकल आपके काम का है। यहां हम आपके लिए लेटेस्ट मेहंदी के डिजाइन के कुछ आइडिया लकेकर आए हैं।

नवरात्रि पर दुर्गा पूजा या फिर गरबा के लिए आप ब्रेसलेट डिजाइन मेहंदी डिजाइन लगा सकते हैं। ये लड़कियों सहित महिलाओं के लिए बेस्ट रहेगी।

गरबा नाइट, दुर्गा और कन्या पूजा के लिए आप मोर डिजाइन में मेहंदी लगा सकती हैं। यह आपके हाथों की खूबसूरती बढ़ा देगी।

पारंपरिक परिधानों के साथ आप कमल के फूलों वाली मेहंदी हाथों पर लगा सकते हैं। यह मेहंदी हाथों पर खूब जंचेगी।

नवरात्रि पर आप फूलों वाली डिजाइन में मेहंदी हाथों पर लगवा सकती हैं। यह हाथों पर लगने के बाद आपके हाथ पूजन में सबसे सुंदर नजर आएंगे।