Easter Sunday 2025 Wishes in Hindi: ईसाई धर्म का पवित्र पर्व ईस्टर संडे यानि आज 20 अप्रैल को मनाया जा रहा है। सुबह से ही गिरजाघरों में अलग ही रौनक देखने को मिल रही है। जगह-जगह चर्च में विशेष प्रार्थना सभाएं हो रही हैं। ऐसा माना जाता है कि ईस्टर के दिन प्रभु यीशु का पुनर्जन्म हुआ था। इसलिए इसका धार्मिक महत्व बहुत ज्यादा होता है। यह दिन ईसाई समुदाय की नींव से जुड़ा बताया जाता है। इस दिन लोग गिरजाघरों में इकठ्ठा होते हैं। चर्च को इस दिन फूलों और लाइट से सजाया जाता है। लोग प्रभु यीशु के उपदेशों को याद करके एक-दूसरे को बधाई देते हैं। आप भी इस खास दिन पर अपने प्रियजनों, दोस्तों या रिश्तेदारों को संदेश भेजकर शुभकामनाएं दे सकते हैं। यहां हम आपके लिए टॉप 10 ईस्टर संडे विशेज मैसेज लेकर आए हैं।

इन संदेशों के जरिए प्रियजनों को दें ईस्टर संडे की बधाई

ऐ खुदा आ गए तुम वापस पास हमारे
तरस गए थे दर्शन को हम तुम्‍हारे
जिंदगी भर दी हमारी खुशियों से आपने
चमका दी किस्‍मत, पूरे किए सपने हमारे
Happy Easter

वादा है खुदा का यह ईस्‍टर
रहे हर इंसान खुश होकर
आंखों में सपने चलते रहें
लाइफ में हैप्‍पी हर कोई रहे
Happy Easter

पुनर्जीवित मसीह आपके हृदय को आनंद से भर दें
आपको नई आशा प्रदान करें
तथा आपको शांति का आशीर्वाद दें
ईस्टर की शुभकामनाएं!

“आपको और आपके परिवार को ईस्टर की शुभकामनाएं।
वसंत की सुंदरता और ईस्टर की आशा आपके
दिल को खुशी और सकारात्मकता से भर दे।”
Happy Easter

ईस्टर की भावना आपके लिए आशा,
नवीनीकरण और आनंद लेकर आए।
आपको स्वादिष्ट भोजन, अच्छी संगति,
सुखद यादों से भरे दिन की शुभकामनाएं।
Happy Easter

ईस्टर के पवित्र अवसर पर आइए हम
सर्वशक्तिमान से प्रार्थना करें और हमारे
जीवन में आशा का संचार करने के लिए
उनकी आराधना करें।
ईस्टर की शुभकामनाएं!