Shakarkand bunane Ka Tarika: शकरकंदी न केवल खाने में स्वादिष्ट होती है बल्कि इसमें फाइबर, विटामिन और मिनरल्स होते हैं। इसमें विटामिन ए, सी और बी 6 सहित पोटेशियम और मैगनीज का स्त्रोत है। इसके साथ ही इसमें रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाने की क्षमता होती है। पोषक तत्वों से भरपूर शकरकंद खाने से ऑक्सीडेटिव तनाव और विभिन्न पुरानी बीमारियों से बचने मे मदद मिलती है।

आंखों के लिए भी यह फायदेमंद होती है। इसे खाने से पाचन सही रहता है। सूजन कम होती है। इतने फायदे जानकर आप भी इसे जरूर खाना चाहेंगे। चूल्हे या अंगीठी पर भूनी शकरकंदी का स्वाद खाने में बेहद लजीज होता है। आप घर पर बिना अंगीठी या चूल्हे के भी इसे तवे, कढ़ाई या कुकर में बड़ी आसानी से भून सकते हैं।

तवे पर कैसे भूनें शकरकंदी?

शकरकंदी को भूनने के लिए आपते भारी तवा लेना है। शकरकंदी को धो लें। इसके ऊपर हल्का घी या तेल लगाएं। फिर इसके ऊपर शंकरकदी को रख दें। इसके बाद तवे को किसी पैन से ढंक दें। गैस को धीमी रखें। करीब 10 मिनट बाद शकरकंद को पलट दें। जब हर तरफ से यह भून जाए तो गैस बंद कर दें। यह स्वाद में बिल्कुल चूल्हे या अंगीठी जैसा स्वाद देगा।

कढ़ाई में कैसे भूनें शकरकंदी?

यही सेम तरीका आप कढ़ाई में शकरकंदी भूनते समय अपना सकते हैं। इसके लिए भारी बेस वाली कढ़ाई लें। इसमें आप चिकनाई लगाएं साथ ही शकरकंदी में भी हल्का घी लगाएं। इसे हर तरफ भूनने तक थोड़ी-थोड़ी देर में पलटते रहें।

कुकर में शकरकंदी भूनने का तरीका

बिना पानी के कुकर में शकरकंदी भूनने के लिए कुकर में 15 मिनट तक स्लो गैस पर शकरकंदी को पकाएं। इसकी सीटी न लगाएं न ही पूरी तरह बंद करें। ऐसा करने से हादसा हो सकता है या फिर शकरकंद जल सकती है।