Dussehra Outfits: देशभर में दशहरा का त्योहार कल यानी 12 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिंदू धर्म में इस त्योहार का एक विशेष महत्व है। इसी दिन भगवान श्रीराम ने रावण का वध किया था और मां दुर्गा ने महिषासुर नामक राक्षस का संहार किया था। इस त्योहार को बुराई पर अच्छाई की जीत के लिए मनाया जाता है।

दशहरा पर टीवी की मां की तरह हो तैयार

दशहरा को हर साल अश्विन माह में शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि को मनाया जाता है। इस दिन कई घरों में पूजा की जाती है। महिलाएं खास कर इस दिन पारंपरिक परिधान पहनती हैं। अगर आप भी इस दिन कुछ अलग दिखना चाहती हैं इस लेख में बताए गए कुछ आउटफिट को सलेक्ट कर सकती हैं। टीवी की मां सीता यानी दीपिका चिखलिया, देबिना बनर्जी को आप भी जानती ही होंगी। ऐसे में इस दिन आप उनकी तरह दिख सकती हैं।

पीली साड़ी पहन लगेंगी यूनिक

पीली रंग शुद्ध और सात्विक को दर्शाता है। ऐसे में आप पीले रंग की साड़ी को पहन सकती हैं। पीला रंग खुशी और उत्साह को भी दर्शाता है। इस खास मौके के लिए आप बार्डर वाली साड़ी को चुन सकते हैं। पीला रंग पूजा-पाठ के लिए काफी शुभ माना जाता है। इस दिन आप पीली कढ़ाई वाली साड़ी पहन सकती हैं। इस पर आप मोती की माला पहन सकती हैं, जो आपके लुक को और खूबसूरत बनाएगा। 

लाल साड़ी पहन खुद को करें तैयार

दशहरा के दिन महिलाएं अपने घरों में पूजा पाठ करती हैं। ऐसे में आप लाल साड़ी का चुनाव कर सकते हैं। लाल रंग पूजा में पहनना काफी शुभ होता है। इस दिन आप बॉर्डर वाली साड़ी का चुनाव कर सकती हैं। अगर बॉर्डर में सुनहरा रंग भी मिक्स हो तो यह खूबसूरती में चार चांद लगा देगा।