Durga Ashtami-Dandiya Night Mehndi Designs: नवरात्र में काम और समय की कमी के कारण कई बार खुद के लिए समय निकालना काफी मुश्किल होता है। ऐसे में कई महिलाएं अपने हाथों पर मेहंदी नहीं लगा पाती हैं। हालांकि, दुर्गा अष्टमी और डांडिया नाइट जैसे खास मौकों पर मेहंदी लगाना काफी जरूरी होता है। हर कोई चाहता है कि इन खास मौकों पर उनका लुक बिल्कुल परफेक्ट हो। ऐसे में अपने लुक को पारंपरिक बनाने के लिए हाथों में मेहंदी लगा सकती हैं।
अगर आप भी दुर्गा अष्टमी और डांडिया नाइट के लिए अभी तक मेहंदी नहीं लगा पाई हैं, तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपके लिए इस आर्टिकल में कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन्स लेकर आए हैं, जिन्हें आप कुछ ही मिनटों में अपने हाथों पर लगा सकती हैं। ये मेहंदी डिजाइन्स आपको पारंपरिक टच के साथ मॉडर्न लुक भी देंगे।
दुर्गा अष्टमी और डांडिया नाइट के लिए आप अपने हाथों में इस मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें दिल, फूल और गोल मांडला पैटर्न का कॉम्बिनेशन है, जो देखने में बेहद आकर्षक और ट्रेंडी लगता है।
दुर्गा अष्टमी और डांडिया नाइट के लिए आप इस फुल-हैंड मेहंदी डिजाइन को लगा सकती हैं। इसमें कई तरह के पैटर्न हैं, जो आपके हाथों को ट्रडिशनल और मॉडर्न टच देंगे।
दुर्गा अष्टमी और डांडिया नाइट पर आप इस मेहंदी डिजाइन को अपने हाथों पर लगा सकती हैं। इसमें बारीक पैटर्न, फूलों की खूबसूरत आकृतियां और कलाई तक फैला डिजाइन इसे बेहद खास बनाते हैं।