Dulhan Chunri New Design: शादी दो लोगों के जीवन का सबसे सुंदर दिन होता है। इस दिन हर नया जोड़ा खूबसूरती से तैयार होता है। ऐसे में एक दुल्हन के लिए तो ये बेहद खास मौका होता है और इस मौके को एक दुल्हन हर एक परफेक्ट चीज के साथ जीती है। चाहे बात हल्दी के कपड़े की हो, मेहंदी डिजाइन की हो या फिर शादी के लहंगे की, हर दुल्हन इस दिन परफेक्ट दिखना चाहती है। ऐसे में बात दुल्हन चुनरी की हो तो ये सबसे ज्यादा खूबसूरत होना चाहिए। तो इस मौके पर आप दुल्हन चुनरी के ये न्यू डिजाइन (heavy bridal chunri) चेक कर सकती हैं।
ट्रेंडी हैं दुल्हन चुनरी के ये डिजाइन-Dulhan Chunri New Design

दुल्हन के लिए मैरून वेलवेट दुपट्टा-Maroon velvet dupatta for bride
आजकल मैरून वेलवेट दुपट्टा काफी ट्रेंड में है। ये काफी क्लासी लगते हैं और देखने में बहुत सुंदर। कोई भी दुल्हन हो उसके लिए ये दुपट्टा परफेक्ट होता है। आप इसमें झूमर के साथ या फिर अलग-अलग गोटेदार पट्टियों में इस डिजाइन के मैरून दुपट्टे को ले सकती हैं।

नाम के साथ दुल्हन दुपट्टा-Customised bridal dupatta with name
आजकल रवी की दुल्हनिया, प्रिय की आरती, सौभाग्यवती भव.. जैसे नाम लिखे हुए दुल्हनों के लिए कस्टमाइज दुपट्टे खूब आ रहे हैं। ये देखने में बहुत सुंदर लगते हैं और इन्हें ओढकर हर लड़की खूबसूरत लगती है। साथ ही ये दुपट्टे उस मौके के साथ उस व्यक्ति को भी महत्व देते हुए पूरे ब्राइडल लुक को परफेक्ट बनाते हैं।

शिफॉन दुल्हन दुपट्टा-Chiffon bridal dupatta
शिफॉन दुल्हन दुपट्टा आजकल काफी चलन में है और हर लड़की इसे पसंद कर रही है। इस नेट के दुपट्टे में दुल्हन बहुत सुंदर लगती है। इस दुपट्टे को पहनकर दुल्हन और निखर आती है। आजकल इसमें लोग मल्टीकलर, पीला दुपट्टा और फिर तरह तरह के ब्राइडल दुपट्टे ले रहे हैं। आप भी अपने लहंगे से मिलाकर इन्हें ले सकती हैं।

फुलकारी दुल्हन दुपट्टा-Phulkari bridal dupatta
फुलकारी दुल्हन दुपट्टा देखने में बहुत खूबसूरत लगते हैं। इनमें धागों के सुंदर काम और कढ़ाई होती है और ये रंग बिरंगे होते हैं। हर दुल्हन इसे पंसद कर सकती है क्योंकि इस समय का ये ट्रेंड सबसे नया है और सबसे सुंदर है।

बनारसी दुल्हन दुपट्टा-Banarasi bridal dupatta
बनारसी दुल्हन दुपट्टा देखने में ही बहुत खूबसूरत लगते हैं। आपको ये बहुत पसंद आ सकता है और हर लड़की के लिए ये परफेक्ट है। ये सिल्क का दुपट्टा लहंगे पर ही नहीं बल्कि हर साड़ी के लिए परफेक्ट होता है और देखने में बहुत सुंदर नजर आता है। इसके अलावा नई दुल्हन अपने लिए ये ट्रेंडिंग हार डिजाइन (Bridal Haar design) पसंद कर सकती हैं।