Anaar Ka Juice Pine ke Fayde: एक अनार सौ बीमार.. यह कहावत को आपने सुनी ही होगी। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि यह फल ऐसा होता है जिसका फूल, छाल, जड़, फल यहां तक की उसका ऊपर का कवर भी शरीर के लिए किसी न किसी तरीके से फायदेमंद होता है। वैज्ञानिक अध्ययनों के अनुसार, अनार में मौजूद विभिन्न पोषक तत्व और एंटीऑक्सिडेंट्स इसे एक औषधीय फल बनाते हैं।
लेकिन क्या आपको पता है अगर आप रोजाना खाली पेट अनार के जूस का सेवन करते हैं तो इससे आपके शरीर पर अनगिनत फायदे होते हैं। ये बात कई वैज्ञानिक अध्ययनों में भी साबित हो चुकी है। इसमें इतने पोषक तत्व और एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो शरीर के लिए बेहत फायदेमंद होते हैं, आइए जानें इसके बारे में।
इम्यूनिटी होगी बूस्ट
अनार के जूस में विटामिन सी, ई और के जैसे पोषक तत्व होते हैं। इसलिए इसका सेवन करने से शरीर की इम्यूनिटी बूस्ट होती है। साथ ही अनार का जूस प्रतिरक्षा प्रणाली को मजबूत करता है।
नेचुरल एनर्जी बढ़ेगी
जिन लोगों को हमेशा थकावट महसूस होती है उन्हें भी रोजाना अनार का जूस पीना चाहिए। इसे पीने से नेचुरल एनर्जी बूस्ट होती है। इसमें प्राकृतिक शर्करा और पोषक तत्व होते हैं।
खून की कमी होगी दूर
महिलाओं में अक्सर खून की कमी रहती है। ऐसे में उन्हें अनार का जूस पीना चाहिए। यह आयरन का अच्छा सोर्स माना जाता है, जो खून की कमी को दूर करने में मदद कर सकता है।
त्वचा करेगी ग्लो
स्किन पर निखार लाने के लिए भी आपको अनार का जूस पीना चाहिए। इससे आपका फेस बिना फेशियल के ही ग्लो करने लगेगा। इसमें विटामिन सी और एंटीऑक्सीडेंट होते हैं।
वजन घटाने में मिलेगी मदद
वजन घटाने के लिए अगर आप भी इन दिनों मेहनत कर रहे हैं तो आपको भी
सुबह खाली पेट एक अनार का जूस पीने से वजन घटाने में हेल्प मिलती है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि अनार कम कैलोरी वाला फल होता है।
स्ट्रेस होगा कम
आजकल की भागदौड़ भरी जिदंगी में अक्सर लोग अवसाद में रहते हैं। उनके लिए भी अनार का जूस फायदेमंद होता है। क्योंकि अनार के जूस का सेवन करने से मानसिक तनाव कम होता है।
याददाश्त होगी तेज
अनार का जूस पीने से याददाश्त भी तेज होती है। इतने सारे फायदे जानकर आपको नियमित रूप से अनार का जूस पीने की आदत डालनी चाहिए। उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: सर्दियों में गुनगुने दूध में हल्दी डालकर पीने से क्या होता है? जानें फायदे और ‘गोल्डन मिल्क’ कैसे बनाएं
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
