Glass of water before dinner: अगर आप वजन घटा रहे हैं तो आपके लिए ये टिप्स कारगर तरीके से काम कर सकता है। दरअसल, वेट लॉस के प्रोसेस में हमें कुछ बातों का खास ख्याल रखना होता है। जैसे कि सबसे पहले तो आपको हाई फाइबर और प्रोटीन से भरपूर चीजों का सेवन करना चाहिए जो कि पेट को भरा हुआ रखने में मददगार साबित होता है। दूसरा, आपको उन उपायों को करना चाहिए जो कि आपकी भूख को कम करें और भोजन कंट्रोल करने में मदद करे। तो आइए जानते हैं वेट लॉस के लिए ये उपाय कैसे काम कर सकता है।

वेट लॉस के लिए डिनर से पहले पिएं 1 गिलास पानी-Glass of water before dinner for weight loss

डिनर से पहले 1 गिलास पानी पीना भूख रोकने में मदद कर सकता है। पानी एक नेचुरल एपेटाइट सप्रेसेंट (appetite suppressant) यानी कि जो भूख रोकने में मददहगार है। दरअसल, खाने से पहले एक गिलास पानी पीने से अनावश्यक स्नैकिंग पर रोक लगाने में मदद कर सकती है। इसके अलावा पेट भरा-भरा सा रहता है जिससे आपको भूख कंट्रोल करने में मदद मिलती है।

पानी कैसे भूख रोक सकता है-Why you should drink a glass of water before dinner

WebMd के अनुसार जब आप रात के खाने से पहले ही 1 गिलास पानी पी लेते हैं तो पेट को एहसास होता है कि यह भर गया है, तो यह मस्तिष्क को खाना बंद करने का संकेत भेजता है। पानी पेट में जगह घेर लेता है, जिससे पेट भरा हुआ महसूस होता है और भूख कम लगती है। इससे अलाना पानी फैट बर्न करने के साथ कैलोरी बर्निंग में भी मदद करता है जिससे वेट लॉस में मदद मिलती है।

इसके अलावा ये शरीर को डिटॉक्स करता है और बैली फैट कम करने में मदद करता है। इसके अलावा इस प्रकार से पानी पीना मेटाबोलिज्म तेज करता है और आंतों की गति में तेजी लाता है। इससे पेट साफ रहता है,कब्ज की समस्या नहीं होती और ये सभी वेट लॉस के बड़े फैक्टर है। इतना ही नहीं इस तरह से पानी पीना स्किन भी सफाई में मददगार है जिससे आपको एक चमकती हुई स्किन पाने में मदद मिलती है।