Cranberry Juice for UTI: महिलाओं में यूरिनरी ट्रैक्ट इंफेक्शन (यूटीआई) बेहद आम समस्या है। इसमें यूरिनरी ट्रैक (मूत्र प्रणाली) प्रभावित होता है। ये दिक्कत कई बार पुरुषों को भी होती है। इसमें पेशाब करते हुए जलन, बार-बार पेशाब आना, वेजाइना से बदबू आना जैसी परेशानियां होती हैं। ये दिक्कत सफाई न रखने, पीरियड्स के दौरान या गंदे व गीले कपड़े पहनने से हो सकती है। अमूमन इस समस्या को शुरुआती दिनों में ज्यादा पानी पीने और एंटीबायोटिक्स के जरिए सही किया जा सकता है। ज्यादा दिक्कत होने पर चिकित्सक के पास जरूर जाना चाहिए। अगर आपको भी पेशाब करते हुए जलन होती है या ऊपर बताए गए लक्षणों में से कुछ भी महसूस होता है तो आपको क्रैनबेरी जूस (Cranberry Juice) जरूर पीना चाहिए।
यूटीआई में क्रैनबेरी जूस कैसे करता है फायदा?
दरअसल क्रैनबेरी में एंटीऑक्सिडेंट्स, सेलीसायलिक एसिड, प्रोएंथोसायनेडिंस और विटामिन सी पाया जाता है। यह सभी चीजें ब्लैडर वॉल पर बैक्टीरिया को पनपने और चिपकने से रोकते हैं। यह जूस शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाता है। इसलिए क्रैनबेरी जूस इंफेक्शन से लड़ने में शरीर की मदद करता है।
घर पर कैसे बनाएं क्रैनबेरी जूस?
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
क्रैनबेरी
चीनी या शहद
नींबू का रस
संतरे का रस
क्रैनबेरी जूस रेसिपी
सबसे पहले लगभग 20 क्रैनबेरी को उबालें। इसे तब तक बॉयल करें जब तक ये फटने न लगे। इसे चम्मच से दबाते हुए एक महीन छलनी से रस को छान लें। क्रैनबेरी जूस को पैन में वापस डाल दें। फिर इसमें चीनी या शहद मिलाएं। इसके बाद नींबू और संतरे का रस मिलाएं। धीमी आंच पर इन्हें उबालें। चीनी घुलने तक इसे चलाते रहें। इसके बाद गैस ऑफ कर दें। जूस को ठंडा होने दें। फिर इसे जूस को एक जग में डालें। इसके बाद उसे फ्रिज में रख दें। इसे आप एयरटाइट कंटेनर में रेफ्रिजरेटर में तीन दिनों तक रख सकते हैं। या फिर फ्रीजर में एक महीने तक रखा जा सकता है।
उम्मीद है ये खबर आपको पसंद आई होगी, इससे अलग यहां क्लिक कर पढ़ें: पीरियड्स जल्दी लाने के घरेलू नुस्खे, सिर्फ प्रेग्नेंसी नहीं इन वजहों से भी डेट होती है लेट