Happy Women’s Day 2019 Wishes Images, Quotes, SMS, Messages, Status, Hindi Shayari: दुनियाभर में हर साल आज के दिन यानी साल 8 मार्च को महिलाओं के सम्मान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस का मनाया जाता है। महिला के बिना घर, परिवार, समाज और किसी की दुनिया खुशहाल हो ऐसा संभव ही नहीं। महिलाओं के बिना कोई भी कल्पना नहीं की जा सकती, चूंकि महिलाएं समाज का मजबूत स्तंभ होती हैं। वक्त के साथ समाज में महिलाओं का स्तर भी बढ़ता जा रहा है।
अब महिलाएं हर क्षेत्र में कामयाबी के झंडे गाड़ रही हैं। महिलाओं ने अपनी कामयाबी की इबारत खुद लिखी है। रास्ते में आई परेशानियों को महिलाओं ने खुद दूर किया है। उन्होंने पुरुष मानसिकता वाले समाज के आगे हार नहीं मानी। आज भारत की रक्षामंत्री भी एक महिला ही हैं। इसीलिए आज महिलाएं गर्व से कहती हैं कि वे पुरुषों की तुलना में किसी भी मोर्च पर कम नहीं हैं। हालांकि पुरुष भी अपनी जिम्मेदारी बखूबी समझने लगे हैं। इस दिन वह भी खासे उत्साहित रहते हैं।
इन सबके बीच इस अहम दिन को बेहतरीन बनाने के लिए हमें इसकी शुरुआत घर से ही करनी चाहिए। महिलाओं को समर्पित इस बेहद खास दिन पर उन्हें विश भी करना चाहिए। पूरी जिंदगी बच्चों और परिवार को देने वाली मां के लिए आप इस दिन को सबसे खास बना सकते हैं। आपके एक प्रयास से मां की मुस्कान कम से कम आज के दिन तो बनी ही रहेगी। इसके अलावा आप बहन को भी इन खुशियों में शामिल जरूर करें। महिलाओं के प्रेम, त्याग और समाज में उनके योगदान के लिए आप इन मैसेजेस, स्टेटस, कोट्स से उन्हें शुभकामनाएं दे सकते हैं।
बेटी-बहू कभी मां बनकर,
सबके ही सुख-दुख को सहकर,
अपने सब फर्ज़ निभाती है,
तभी तो नारी कहलाती है।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
पापा की वो लाडली, मां की वो दुलारी
दिल से है नादान, पर करती है सब पर जान कुर्बान,
है भाइयों की मुस्कान, परिवार की शान,
ये है त्याग की पहचान।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं

Highlights
औरत का इस दुनिया में मान है, औरत एक बहन है, एक बेटी है, एक पत्नी है...औरत के बिना ये जहां कुछ भी नहीं है। हैप्पी वूमेन्स डे।
हज़ारों फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए, हज़ारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए, हज़ारों बूंद चाहिए समुद्र बनाने के लिए, पर एक स्त्री अकेली ही काफी है...घर को स्वर्ग बनाने के लिए...Happy Women's Day
दुनिया है औरत से सारी,
गुलामी फिर भी सही है,
इनके लिए है जीना एक सजा,
अपनों के लिए जीती हैं।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
कोई भी राष्ट्र प्रतिष्ठा के शिखर परतब तक नहीं पहुंच सकता, जब तक उस देश की नारी शक्ति कंधे से कंधा मिलाकर ना चले।
हैप्पी महिला दिवस
दिन की रोशनी ख्वाबों को बनाने में गुजर गई,
रात की नींद बच्चे को सुलाने में गुजर गई,
जिस घर में मेरे नाम की तख्ती भी नहीं,
सारी उमर उस घर को सजाने में गुजर गई।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
नारी ही शक्ति है नर की,
नारी ही है शोभा घर की,
जो उसे उचित सम्मान मिले,
घर में खुशियों के फूल खिलें।
महिला दिवस की हार्दिक बधाई
बेटी-बहु कभी मां बनकर,
सबके ही सुख-दुख को सहकर,
अपने सब फर्ज निभाती है,
तभी तो नारी कहलाती है।
Happy Womens Day
बेटियां बाप की आंखों में छुपे ख़्वाब को पहचानती हैं
और कोई दूसरा इस ख़्वाब को पढ़ ले तो बुरा मानती हैं
इफ़्तिख़ार आरिफ़
ज़माने अब तिरे मद्द-ए-मुक़ाबिल
कोई कमज़ोर सी औरत नहीं है
फरीहा नक़वी
एक के घर की ख़िदमत की और एक के दिल से मोहब्बत की
दोनों फ़र्ज़ निभा कर उस ने सारी उम्र इबादत की
ज़ेहरा निगाह
सब ने माना मरने वाला दहशत-गर्द और क़ातिल था
माँ ने फिर भी क़ब्र पे उस की राज-दुलारा लिक्खा था
अहमद सलमान
जीवन का आधार तुम्ही से, इस जीवन का ये सार तुम्ही से
पथ कठिन हो या फिर घोर अंधेरी रात, मार्गदर्शन की उम्मीद तुम्ही से।
नारी दुर्गा और नारी ही मां काली,नारी ही तो है मां- ममत्व देने वाली,नारी कोमल तो कहीं नारी कठोर,इस नारी के बिन नर का नहीं कोई छोर। नारी का इस संसार में मान हैवो बहन वो बेटी और वो ही मां हैउसके बगैर ये दुनिया कुछ नहीं है। Happy women's day
कोई भी राष्ट्र प्रतिष्ठा के शिखर परतब तक नहीं पहुंच सकताजब तक उस देश की नारी शक्तिकंधे से कंधा मिलाकर ना चले।ढेरों फूल चाहिए- माला तब बनती हैढेरों दीप चाहिए- आरती तब सजती हैएक नारी है अकेली ही काफी हैघर को स्वर्ग बनाने के लिए।Happy women's day
कोई भी राष्ट्र प्रतिष्ठा के शिखर पर
तब तक नहीं पहुंच सकता
जब तक उस देश की नारी शक्ति
कंधे से कंधा मिलाकर ना चले।
happy women's day