रिलेशनशिप में नोकझोंक होना आम है। मामला झगड़े में बदल जाता है। गर्लफ्रेंड तक रूठ जाती है। ऐसे में लोग परेशान होने लगते हैं। वे गर्लफ्रेंड के बिदकने पर हैरान होते हैं, लेकिन उन गलतियों पर ध्यान नहीं देते जिनके कारण वह उनसे दूर गई होती है। अगर आप अपने रिलेशनशिप में ऐसी गलतियां नहीं करना चाहते हैं तो जानिए वे बातें जिससे आपका रिलेशन पल भर में खराब हो सकता है।
जरूर कहें दिल की बातः मोहब्बत में हम यह जरूर उम्मीद करते हैं कि हमें क्या चाहिए। ये सब गर्लफ्रेंड को पता होता है। कभी-कभी आप प्रेमिका से अधिक उम्मीदें बांध लेते हैं। उम्मीदें पूरी न होने पर बुरा मान जाते हैं। ऐसे में दिल की बात कहिए। आपका मन भी हल्का होगा और आपके पार्टनर को भी खुशी मिलेगी।
गर्लफ्रेंड को स्पेस न देनाः रिलेशनशिप में अक्सर लोग गर्लफ्रेंड पर बहुत अधिकार जताने लगते हैं। वे उसके दूर जाने पर अधिक फिक्र करते हैं। यह आपकी पार्टनर के लिए घुटन का कारण हो सकता है, इसलिए एक-दूजे को स्पेस दें।
थैंक्स कहना न भूलेंः आपकी गर्लफ्रेंड आपके लिए क्या नहीं करती, मगर आप उसे कभी थैंक्स नहीं बोलते। एक अच्छे और हेल्दी रिलेशनशिप के लिए जरूरी है कि आप गर्लफ्रेंड को छोटी-मोटी बातों के लिए थैंक्स कहें। उसकी कद्र करें।
बाकी रिश्तों की अनदेखी करनाः आमतौर पर ऐसा देखा जाता है कि रिलेशनशिप में लोग दोस्तों और रिश्तेदारों से दूरी बना लेते हैं। आपकी गर्लफ्रेंड इस बात पर भी आपसे नाराज हो सकती है। सभी रिश्तों के बीच संतुलन बनाने का प्रयास करें और सबको महत्व दें।
परफेक्ट होने की न करें उम्मीदः दुनिया में कुछ भी परफेक्ट नहीं होता, इसलिए यह कतई उम्मीद न करें कि आपकी गर्लफ्रेंड भी परफेक्ट होगी। जब उससे गलती होगी तो आप दुखी होंगे। हमेशा याद रखें कि कोई भी परफेक्ट नहीं हो सकता। कुछ न कुछ उसमें खामी जरूर होगी।