दही सेहत से लेकर स्किन और बालों के लिए भी बेहद फायदेमंद होता है। गर्मियों के दिनों में इसे किसी न किसी रूप में हमें अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। दही खाने से शरीर को गुड वैक्टीरिया मिलते हैं, जो गर्म मौसम में भी पेट को सही रखते हैं। इतना ही नहीं दही में लैक्टिक एसिड, आयरन, कैल्शियम, विटामिन बी-6, बी-12, राइबोफ्लोविन जैसे न्यूट्रिशन पाए जाते हैं, जो शरीर को स्वस्थ्य रखते हैं। हर घर में दही का इस्तेमाल होता है। कोई बाजार से दही खरीद कर लाता है तो कोई घर में दही जमाना पसंद करता है। लेकिन क्या आपको पता है दही जमाने समय कि गई एक गलती आपकी सेहत पर भारी पड़ सकती है। दही को कभी भी भूलकर कुछ बर्तनों में नहीं जमाना चाहिए। इससे ये सेहत पर जहर की तरह बुरा असर डाल सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।

किस बर्तन में नहीं जमाना चाहिए दही?

दही जमाने के लिए कभी आपको पीतल, तांबा या फिर कांसे के बर्तनों का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। क्योंकि जब इन बर्तनों में दही जमाया जाता है तो ये बर्तन जिन धातुओं के बने होते हैं वो दही के साथ रासायनिक क्रिया करनी शुरू कर देती हैं। ऐसे में यह दही खाने के लिए सही नहीं रहता है। इसे खाने से सेहत को नुकसान हो सकता है।

दही किस बर्तन में जमाना सुरक्षित

अमूमन घरों में दही जमाने के लिए महिलाएं स्टील के बर्तनों का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा आप सिरेमिक से बने बर्तन का भी यूज कर सकती हैं। दही जमाने के लिए सबसे अच्छा बर्तन मिट्टी का पात्र है। इसमें जमा दही सेहत के लिए फायदेमंद होता है।