Chaturmas 2025: चातुर्मास यानी चौमासा 6 जुलाई से शुरू हो गया है। चाह महीनों में कुछ काम करना बिल्कुल मना होते हैं वहीं कुछ कार्यों से शुभ फल मिलता है। धार्मिक ही नहीं बल्कि अन्य भी कई वजहों से ये माह खास होता है। इस माह के कुछ नियम (chaturmas ke niyam)होते हैं, जिनका पालन करने की सभी को कोशिश करनी चाहिए। चातुर्मास या चौमासा में आपको भूलकर भी कुछ चीजों का सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। आइए जानते हैं इसके बारे में।
क्या होता है चातुर्मास या चौमासा (what is chaturmas)
चातुर्मास या चौमासा ऐसे चार महीने होते हैं जब भगवान विष्णु योग निद्रा में रहते हैं। ऐसे में शुभ काम नहीं होते हैं। वहीं दान-पुण्य, भजन इत्यादि करने से कई गुना लाभ मिलता है।
चातुर्मास या चौमासा में क्या नहीं खाना चाहिए?
हरी सब्जी
चातुर्मास या चौमासा में आपको भूलकर हरी सब्जियां नहीं खानी चाहिए। इस मौसम में आपको पालक, मैंथी जैसी हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि बारिश की वजह से इनमें जल्दी कीड़े लग जाते हैं। इससे आपके पेट में दिक्कत हो सकती है।
गोभी
चातुर्मास में आपको किसी भी तरह के गोभी के सेवन से बचना चाहिए। इस मौसम में फूल गोभी या पत्ता गोभी
खाने में छोटे-छोटे कीड़ें हो जाते हैं। ऐसे में इन्हें खाना सुरक्षित नहीं माना जाता है।
बैंगन
चौमासा में बैंगन खाने की भी मनाही होती है। ऐसे में इस सब्जी को आपको कुछ महीनों के लिए छोड़ देना चाहिए। इसके साथ ही अधिक तेल मसाले भी खाने से परहेज करना चाहिए।
Disclaimer: आर्टिकल में लिखी गई सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य जानकारी है। किसी भी प्रकार की समस्या या सवाल के लिए एक्सपर्ट से जरूर परामर्श करें।
