दिवाली रंगोली डिजाइन 2021 छवियां, तस्वीरें, पिकचर: दिवाली का त्योहार इस साल 4 नवंबर को मनाया जाएगा। इस त्योहार को लेकर बाजारों में खूब रौनक देखने को मिलती है। बता दें कि हर वर्ष कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की अमावस्या को दिवाली का त्योहार मनाया जाता है। इस दिन मां लक्ष्मी और भगवान गणेश की पूजा करने की परंपरा है। रोशनी के इस त्योहार के आने के एक हफ्ते पहले से ही घरों में दिवाली की तैयारी शुरू हो जाती हैं। घरों को दीपकों और रंग-बिरंगे लाइटों से सजाया जाता है। दिवाली के मौके पर रंगोली को भी विशेष महत्व दिया जाता है।
दिवाली के इस त्योहार पर लोग अपने घर के मुख्य द्वार और पूजा घर के पास रंग-बिरंगी रंगोली बनाते हैं। इस दिन घर में मां लक्ष्मी के आगमन और उनका स्वागत करने के लिए मुख्य द्वार पर रंगोली बनाई जाती है। लोग रंग, चावल पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों के जरिए रंगोली बनाते हैं। रंगोली में अधिकतर लोग स्वस्तिक, कमल का फूल या फिर लक्ष्मी जी के पदचिह्न बनाते हैं।

अगर आप भी अपने घर में रंगोली बनाना चाहते हैं तो यहां पर कुछ बेहतरीन और लेटेस्ट डिजाइन हैं, जिनकी आप मदद ले सकते हैं।

रंगोली बनाते समय वास्तु शास्त्र का ध्यान रखने की भी सलाह दी जाती है। पूर्व दिशा की ओर मुंह वाले घर में अंडाकार रंगोली बनानी चाहिए।

वहीं पश्चिममुखी घर वालों को पंच कोण, उत्तर दिशा की ओर घर का मुख्य द्वार है तो लहरीदार और दक्षिणमुखी घर वालों को आयताकार रंगोली डिजाइन बनाने चाहिए।

रंगोली दो शब्दों से मिलकर बना है, ‘रंग’ और ‘आवली’ जिसका अर्थ है, रंगों की पंक्ति।

अलग-अलग जगहों पर लोग अलग-अलग तरीकों से रंगोली डिजाइन बनाते हैं। बता दें कि रंगोली को अल्पोना, कोल्लम और अरिपोमा भी कहा जाता है।