Diwali Decoration 2024: दिवाली का त्योहार शुरू होने में अब कुछ ही दिन बचा है, लेकिन इसकी तैयारी में लोग अभी से ही लग गए हैं। दिवाली से पहले लोग अपने घरों को अच्छी तरह से साफ करते हैं। कई लोग तो दिवाली से पहले ही अपने घरों को रंग-बिरंगी लाइटों से सजा देते हैं। दिवाली पर लोग अपने घरों को भिन्न-भिन्न चीजों से सजाते रहते हैं।
सस्ते दामों पर खरीदें झालर वाला पर्दा
दिवाली से पहले कई लोग अपने घरों के दरवाजे और खिड़कियों पर रंग-बिरंगी पर्दे लगाते हैं। कुछ लोग झालर के पर्दे से इसकी खूबसूरती पर चार चांद लगाते हैं। ऐसे में सवाल ये उठता है कि कम दामों पर सबसे बढ़िया पर्दा कहां से खरीदा जा सकता है। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि दिवाली पर अगर आप अपने घरों को सजाना चाहते हैं तो कहां से सस्ते दामों पर पर्दा खरीद सकते हैं।
सदर बाजार से कर सकते हैं खरीदारी
दिवाली पर घरों को सजाने के लिए पर्दा आप सदर बाजार से ले सकते हैं। फेस्टिव सीजन में यहां पर आपको तरह-तरह के पर्दे कम दामों पर मिल जाएंगे। यहां पर आपको कम दामों पर बेडशीट, तकिये, तकिये का कवर किफायती दामों पर ले सकते हैं। यहां पर ये सभी प्रोडक्ट काफी कम दामों पर मिल सकते हैं। इस मार्केट में फेस्टिव सीजन में काफी भीड़ होती है। यहां आप मेट्रो से भी आ सकते हैं। सदर बाजार जाने के लिए सबसे पहले आपको चांदनी चौक स्टेशन उतरना होगा। इसके बाद आप रिक्शा लेकर यहां जा सकते हैं।
करोल बाग
करोल बाग का टॉप मार्केट काफी प्रसिद्ध है। आप दिवाली से पहले इस मार्केट से खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर आपको घर को सजाने के लिए सामान काफी कम दामों पर मिल सकता है। दिवाली से पहले आपको एक बार इस मार्केट जरूर जाना चाहिए। यहां पर आपको कम दामों में पर्दे, चादर, पेंटिंग इत्यादी मिल सकता है।
लाजपत नगर
फेस्टिव सीजन में शॉपिंग के लिए लाजपत नगर मार्केट आपके लिए बढ़िया ऑप्शन हो सकता है। यहां के सेंट्रल मार्केट में कई सारी चीजें आपको कम दामों में मिल सकती हैं, जिससे आप अपने घरों को सजा सकते हैं। यहां से आप कई तरह का झूमर खरीद सकते हैं। इस मार्केट में आपको होलसेल रेट पर कई प्रकार के कवर, परेद देखने को मिल जाएंगे।