दिवाली का त्योहार बहुत धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में तरह-तरह के पकवान, मिठाईयां बनती हैं। लोगों के यहां उनकी परंपरा के मुताबिक कुछ खास चीजें भी बनती हैं। दिवाली पर कई लोगों के यहां सूरन यानी जिमीकंद (Jimikand) की सब्जी भी बनाई जाती है। क्या आपको पता है दिवाली पर सूरन की सब्जी बनाने का रिवाज क्यों है, अगर नहीं तो आइए जानें इसकी वजह और खास रेसिपी।
दिवाली पर क्यों बनता है जिमीकंद ?
सूरन को समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। लोगों का मानना है कि इस सब्जी को त्योहार पर घर में बनाने और खाने से सुख-समृद्धि आती है। ऐसा इसलिए कहा जाता है क्योंकि जब जिमीकंद को जड़ से काटते हैं तो यह दोबारा उग आता है। यह जल्दी खराब भी नहीं होता है। यह फलता रहता है। इसलिए इसे सुख-समृद्धि से जोड़ा जाता है।
सूरन या ओल की सब्जी बनाने की विधि| Suran ki sabji recipe
इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
सूरन
प्याज
लहसुन
टमाटर
लाल मिर्च
जीरा
तेज पत्ता
सूरन की सब्जी बनाने का तरीका-How to make suran ki sabji recipe
सूरन की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले जिमीकंद को छीलकर काट लें। इसके बाद नमक लगाकर करीब आधे घंटे के लिए छोड़ दें। फिर धोकर इसे साइड कर दें। अब मसाला तैयार करना है। इसके लिए अदरक, लहसुन, टमाटर और प्याज को पीस लें। इसके बाद पैन में थोड़ा सा तेल डालें। इसमें जीरा, तेज पत्ता और लाल मिर्च डालें। फिर आपको प्यूरी तैयार करनी है। इसमें नमक मिला लें। कड़ाही में तेल डालकर सूरन को भून लें। अब इसमें प्यूरी डाल लें। इसे अच्छी तरह से भूनकर पकाएं। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इसमें धनिया पत्ती काटकर मिला लें।