Trendy Yellow Saree: दिवाली पर हर तरफ खुशियां, रोशनी और उत्साह का माहौल होता है। लोग नए-नए कपड़े पहनकर पूजा करते हैं। इसके बाद पटाके चलाते हैं। मिठाईयां खाते हैं और खुशियां मनाते हैं। अगर आप भी इस दिवाली पर कुछ खास नजर आना चाहती हैं तो आपको पीले रंग की साड़ी पहननी चाहिए। हिंदू धर्म में पीले रंग का खास महत्व है। पूजा-पाठ और तीज-त्योहार पर अक्सर महिलाएं पीले रंग के कपड़े पहनना पसंद करती हैं।
हिंदुओं में किसी शुभ काम के समय पीला रंग पहनना अच्छा बताया जाता है। पीले रंग को सूर्यदेव और अग्निदेव से जोड़ा जाता है। यह ऊर्जा और शक्ति का प्रतीक माना जाता है। शादी में भी हल्दी वाले दिन लोग पीले रंग के कपड़े पहनते हैं। इसे रंग को पहनने से कुंडली में गुरु की स्थिति मजबूत होती है। यह खुशी, पॉजिटिविटी का रंग है, जिसे पहनने से जिंदगी में खुशहाली आती है। ऐसे में दिवाली पर खूबसूरत नजर आने के लिए आप यहां से दिवाली के आउटफिट्स के आइडिया ले सकते हैं।
बनारसी सिल्क साड़ी
दिवाली पर आप पीले रंग की बनारसी साड़ी पहन सकती हैं। ये साड़ी आपके पूजा-पाठ से लेकर शादी-विवाह तक में काम आएगी।
ऑर्गेंजा साड़ी
अगर आप कुछ यूनिक साड़ी खरीदने का सोच रही हैं तो आपको येलो ऑर्गेंजा साड़ी लेनी चाहिए। इसके साथ अपने बालों को खुला रखें और खूबसूरत नजर आएंगी।
नेट साड़ी
त्योहार पर अगर कुछ हल्का पहनने का मन है तो आप येलो कलर में नेट की साड़ी खरीद सकती हैं। इसे कैरी करना बेहद आसान होता है। कुवारी लड़कियों के लिए ये बेस्ट
ऑप्शन है।
कांजीवरम सिल्क साड़ी
नई नवेली दुल्हन रॉयल लुक के लिए दिवाली पर कांजीवरम सिल्क साड़ी पहन सकती हैं। इसे पहनकर आप बाकी लोगों से अलग नजर आएंगी।