Diwali Mein Kya Kharide: दीवाली का त्योहार आने वाला है। ऐसे में घरों में इसे लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं। यह त्योहार प्रकाश, धन-समृद्धि और सौभाग्य का प्रतीक माना है। पंचदिवसीय त्योहार की शुरुआत धनतेरस से हो जाती है। इस बार धनतेरस 18 अक्टूबर को है। इस दिन सोना-चांदी खरीदने का खास महत्व होता है। इन दिनों सोना और चांदी के भाव आसमान छू रहे हैं। ऐसे में आप अगर ये चीजें खरीदने में असमर्थ हैं तो उसकी बजाए कुछ ऐसी चीजें भी खरीद सकते हैं। जिन्हें खरीदने से न केवल घर में सुख-समृद्धि आएगी। बल्कि मां लक्ष्मी का आशीर्वाद भी आपके ऊपर बना रहेगा। आइए जानें इसके बारे में।
दीवाली से पहले क्या खरीदना चाहिए? (Diwali Mein Kya Kharide)
लक्ष्मी-गणेश की मूर्ति
दीवाली पर माता लक्ष्मी और भगवान गणेश की मूर्ति जरूर खरीदनी चाहिए। माता लक्ष्मी सुख-समृद्धि और धन-वैभव की देवी हैं। वहीं भगवान गणेश समृद्धि, ज्ञान और बुद्धि के देवता है। ऐसे में इन्हें खरीदना बेहद शुभ माना जाता है।
कछुआ
दीवाली पर लोग घर की सजावट करते हैं। ऐसे में बहुत सारी चीजों की खरीददारी करते हैं। दीवाली पर आप घर में ऐसी चीजों को लेकर आएं जिससे न केवल घर की सुंदरता बढ़े बल्कि इससे सुख-समृद्धि भी आए। दीवाली पर आप कछुआ लेकर आएं। इसे आप घर या कार्यस्थल कहीं भी रख सकते हैं।
लाफिंग बुद्धा
दीवाली पर आप घर या कार्यालय रखने के लिए लाफिंग बुद्धा भी खरीद सकते हैं। इसे रखने से खुशहाली आती है। यह देखने में भी काफी आकर्षक लगते हैं। इन्हें आप किसी शुभचिंतक को गिफ्ट भी कर सकते हैं।
नारियल
दीवाली पर नारियल जरूर खरीदें। इसे पूजा में प्रयोग करें। यह शुभता का प्रतीक माना जाता है। इसे रखने में घर में समृद्धि आती है। इसके साथ ही आप रंग-बिरंगे सुदंर डिजाइन के दिए जरूर खरीदें। इसका धार्मिक महत्व काफी ज्यादा होता है। पूजा के बाद आप इनके जरिए सुंदर क्राफ्ट की चीजें भी बना सकते हैं।
डिसक्लेमर- इस लेख में दी गई किसी भी जानकारी की सटीकता या विश्वसनीयता की गारंटी नहीं है। किसी भी तरह के उपयोग करने से पहले संबंधित विशेषज्ञ से सलाह जरूर लें।