Diwali 2019, Simple Rangoli Designs: दीपावली का त्योहार इस साल 27 अक्टूबर को मनाया जाएगा। कार्तिक कृष्ण पक्ष की अमावस्या को मनाया जाने वाले इस त्योहार में जहां मां लक्ष्मी और गणपति के पूजा की प्रधानता है वहीं घर को रंगोली से सजाने को महत्ता दी जाती है। दिवाली से घर सजाने की परंपरा वर्षों पुरानी है। चूंकि रंगों का हमारे जीवन पर खास असर होता है इसलिए दिवाली को भी रंगीन खुशनुमा बनाने के लिए रंगबिरंगी रंगोली घर घर बनाई जाती है।
रंगोली को अल्पोना, कोल्लम और अरिपोमा भी कहा जाता है। रंगोली एक प्रथा है जिसे कई पीढ़ी से लोग फॉलो कर रहे हैं। रंगोली शब्द दो शब्दों से मिलकर बना है, “रंग” और “आवली” जिसका अर्थ है, रंगों की पंक्ति। अलग-अलग जगहों पर लोग अलग-अलग तरीकों से रंगोली डिजाइन बनाते हैं। लोग रंग, चावल पाउडर और फूलों की पंखुड़ियों के साथ रंगोली बनाते हैं।
आपको बता दें कि दुनिया की सबसे बड़ी और जल्दी रंगोली बनाने का गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड विजयालक्ष्मी मोहन के नाम है। उन्होंने 3 अगस्त 2003 में 7 घंटे के अंदर 52 फुट गुना 53 फुट बड़ा रंगोली डिजाइन तैयार किया था। रंगोली एक प्रकार का भारतीय डेकोरेशन प्रणाली है जो सफेद और रंगीन पाउडर से तैयार किया जाता है।
आइए दीपावली के मौके पर घर को रंगोली से सजाने के लिए कुछ सिंपल डिजाइन चुनते हैं। आप इस खबर को नीचे तक देखिए और अपने पसंद के अनुसार सिंपल डिजाइन सलेक्ट करें…




Diwali Rangoli 2019 Images: इस रंगोली को रिदिम वाही, नैनी खन्ना और इमरान अहमद ने मिलकर बनाया है।