Dhanteras Date Kab Hai 2024: दिवाली या दीपावली (Deepawali 2024) का त्योहार पांच दिन का होता है। ये त्योहार धन तेरस से शुरू होता है और भाई दूज तक चलता है। अब बात धनतेरस की करें तो अगले सप्ताह में ही ये त्योहार मनाया जाएगा। इस त्योहार की खास बात ये है कि इस दिन लोग अपने कमाए हुए पैसों से खरीदारी करते हैं और फिर महालक्ष्मी को चढ़ाते हैं। इस दिन भगवान कुबेर की भी पूजा होती है और उनके साथ स्वास्थ्य, जड़ीबूटी और चिकित्सा के देवता भगवान धनवंतरी की पूजा होती है। तो इन तमाम अवसरों पर समय से पूजा करने के लिए जान लें धनतेरस कब है (Dhanteras Date Kab Hai)

क्या आपको पता है दिवाली 2024 कब है (diwali kab hai 2024)? कंफ्यूज न हों और पढ़ें Diwali 2024 Date: 31 अक्टूबर या 1 नवंबर? जानें भारत में कब मनाई जाएगी दीपावली

धनतेरस कब है 2024-Dhanteras Date Kab Hai

इस साल 2024 में धनतेरस 29 अक्टूबर, मंगलवार के दिन (Dhanteras kab hai) है। वैदिक पंचांग के अनुसार त्रयोदशी तिथि के दिन मनाया जाता है और इस बार ये तारीख 29 अक्टूबर 2024 को है। इस दिन भगवान धन्वंतरि की पूजा होती है और उन्हीं के प्रकट होने के उपलक्ष्य में ये दिन मनाया जाता है। इस दिन 13 दीपक जलाए जाते हैं और अच्छे स्वास्थ्य के लिए भगवान के प्रार्थना की जाती है।

धनतेरस को क्या खरीदना चाहिए-Dhanteras ko kya kharidna chahiye

धनतेरस के दिन रसोई की चीजें खरीदी जाती हैं या उन चीजों को खरीदा जाता है जो हमारे धन और यश में बढ़ोतरी करें। जैसे कि
-धनतेरस को धनिया खरीदा जाता है।
-धनतेरस को नमक खरीदा जाता है।
-धनतेरस को झाड़ू खरीदा जाता है।
-धनतेरस के दिन बर्तन खरीदे जाते हैं।
-धनतेरस के दिन लोग सोना और चांदी खरीदते हैं।
-धरतेरस पर आप मछली खरीद सकते हैं।
-धरतेरस पर आप लक्ष्मी कमल और कुबेर का पौधा खरीदकर भी लगा सकते हैं।

बस इस दिन लोहे के बर्तन, कांच के बर्तन, नुकीली चीजें, तेल, प्लास्टिक, काले कपड़े और जूते छोड़कर आप कुछ भी खरीद सकते हैं। इस तरह से आप इस दिन को खुशी से मना सकते हैं।