धनतेरस के दिन से पर्व की शुरुआत हो जाती है। समृद्धि के इस पर्व की शुरुआत पर लोग ऑफिस और अपने घरों पर सफाई करने लगते हैं। इस दिन घर की सजावट की जाती है। दीपावली और धनतेरस पर लक्ष्मी माता की पूजा का खास महत्व होता है। दिवाली से दो दिन पहले पड़ने वाले इस त्योहार से माता लक्ष्मी के स्वागत की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। धनतेरस पर्व के दिन सुबह उठकर सबसे पहले अपनी हथेलियां देखी जाती हैं। कहा जाता है कि सोने के बाद रात में उसके हाथ की रेखाएं बदल जाती हैं। जिससे किस्मत रा रास्ता कहा जाता है। वैसे यह काम आपको हर सुबह करना चाहिए। इस दिन घर में लक्ष्मी मां के छोटे-छोटे पैर चरण बनाए जाते हैं। ध्यान रखें कि चरण बनाने की शुरुआत घर के द्वार से अंदर की तरफ करें। इस दिन 13 दीपक जलाकर लक्ष्मी मां की पूजा की जाती है। धनतेरस पर्व पर सोना-चांदी और बर्तनों की खरीदारी का खास महत्व होता है। इन चीजों को इस खास दिन पर खरीदना शुभ माना जाता है।
इस दिन सबसे पहले गाय को खाना खिलाया जाता है। खाना बनाने के बाद सबसे पहले गाय के निकालें और अपने हाथ से खिलाकर उसकी पीठ पर हाथ फेरें। ऐसे करने से भाग्य में वृद्धि होती है साथ ही घर में सुख समृद्धि बढ़ती है। इस त्योहार के दिन एक और चीज बहुत अहम होती है वो है वह झाड़ू जिससे आप रोजाना घर की सफाई करते हैं। इस दिन घर में झाड़ू लगाकर उसकी पूजा करनी चाहिए। ऐसा माना जाता है कि झाड़ू से साफ-सफाई होती है और मां लक्ष्मी उसी के घर में प्रवेश करती हैं जहां सफाई होती है। घर की सफाई के साथ-साथ दीवार पर लाल रंग से उल्लू का चिन्ह भी बनाया जाता बनाया जाता है। साथ ही उस पेड़ की टहनी तोड़कर घर में रखें जिस पर उल्लू चमगादड़ बैठते हैं।
वीडियो:जनसत्ता की पूरी टीम की तरफ से आप सबको दिवाली और धनतेरस की हार्दिक शुभकामनाएं
[jwplayer 6G1rH41d]
इस दिन शाम के वक्त पूजा करते समय ध्यान रखें कि लक्ष्मी मां को लॉन्ग अर्पित करें और धूपबत्ती का इस्तेमाल करें। घर के दरवाजों को खुला छोड़ दें। घर में समृद्धि के लिए एक दक्षिणावर्त शंख का इस्तेमाल करें और पूजा से पहले और बाद में शंख में पानी लेकर पूजा में बैठें और सभी लोगों पर छिड़कें। इसे बहुत ही शुभ माना जाता है। धनतेरस के दिन सफेद चीजों को दान करना अच्छा माना जाता है। इस दिन आप चावल, कपड़े, आटा जैसी चीजें दान कर सकते हैं। यह काफी शुभ माना जाता है। इस दिन कन्याओं को दही बताशे भी बांट सकते हैं। इस दिन किसी गरीब दुखी एवं रोगी की जितनी हो सकें, उतनी आर्थिक सहायता जरूर करें। इससे आपके बिजनेस में उन्नति होगी। इस दिन किसी मंदिर में जाकर केले का पेड़ लगायें। केले का पेड़ लगाते समय ध्यान रखें कि इसके साथ में कोई सुगंधित पौधा जरूर लगायें और उसमें हर रोज पानी चढ़ाएं। जैसे जैसे केले का वृक्ष बढ़ेगा। वैसे वैसे आप भी आर्थिक रूप से भी सम्पन्न होंगे।
Read Also:धनतेरस 2016 पूजा शुभ मुहूर्त: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए इस तरह करें पूजा
Read Also:दिवाली रंगोली 2016: दीपावली में घर पर ये खास डिजाइन बनाकर करें लक्ष्मी का स्वागत
Read Also:धनतेरस 2016 पूजा शुभ मुहूर्त: स्वास्थ्य और समृद्धि के लिए इस तरह करें पूजा