Kuber ka Paudha for Dhanteras 2024: धनतेरस इस साल 29 अक्टूबर 2024 (Dhanteras 2024 kb hai) आज है। इस दिन लोग तरह-तरह की चीजों को खरीदते हैं जो कि शुभ माना जाता है। ऐसे में आप धन कुबेर का ये पौधा खरीद सकते हैं जिसे सुख समृद्धि दायक माना जाता है। इस पौधे को धन कुबेर का पौधा (dhan kuber ka paudha) कहा जाता है। आम भाषा में इसे लोग क्रॅसुला (crassula plant) भी कहते हैं। मान्यता है कि इस पौधे को धनतेरस के दिन लगाने से भगवान कुबेर खुश होते हैं और आपके घर में धन की वर्षा होती रहती है।
कुबेर का पौधा कैसा होता है-kuber ka paudha kaisa hota hai
कुबेर का पौधा जिसे क्रॅसुला भी कहते हैं छोटा या बौना किस्म का पौधा होता है। इसकी पत्तियां छोटी-छोटी होती हैं और ये गद्देदार होती हैं। खास बात ये है कि ये ऊपर की ये छतनार वृक्ष की तरह बढ़ता है। हालांकि, शुरूआत में जब आप इसे खरीदेंगे तो ये छोटा हो सकता है और इसकी पत्तियां छोटी-छोटी और हरी और फिर लाल रंग की भी हो सकती हैं।

कुबेर का पौधा कैसे लगाएं-How to grow crassula plant at home
-कुबेर का पौधा लगाने के लिए सबसे पहले मिट्टी का बर्तन चुनें और इसमें पानी निकलने के लिए छेद करें।
-आपके करना ये है कि आप इसे कोकोपीट या वर्मीकंपोस्ट में लगाएं। क्रसुला को शुरुआती दिनों में पानी और नमी की जरूरत होती है लेकिन आपको इसमें बहुत पानी नहीं डालना है।
-हर कुछ दिनों में हल्के पानी का छिड़काव करते रहें।
कुबेराक्षी पौधा की देखभाल कैसे करें-How to take care of crassula plant
कुबेराक्षी पौधा या कुबर के पौधे की देखभाल के लिए आपको बस दो बातों का ध्यान रखना है। पहली चीज इसमें आपको ज्यादा पानी नहीं डालना। हर 1 महीने पर हल्का खाद डालें और मिट्टी की गुड़ाई करें। इसके अलावा इस पौधे को धूप की जरूरत होती है पर सीधे धूप की नहीं। इसलिए इसे उस जगह पर रखें जहां धूप की रोशनी बनी रहती हो। तो इस प्रकार से आप कुबेर का पौधा घर पर लगा सकते हैं। माना जाता है कि ये बहुत लकी होता है और आपके घर में धन की कमी नहीं होती।
