Gobhi Paratha Recipe: सर्दियों की सुबह में गर्मागर्म पराठे खाने का अलग ही मजा है। चटनी, अचार, दही या फिर चाय किसी के साथ भी इनका स्वाद ले सकते हैं। इन्हें आप 2 तरीकों से घर में बड़ी आसानी से बना सकते हैं। इससे आपको 2 अलग-अलग फ्लेवर का स्वाद चखने को मिलेगा।
कद्दूकस करके गोभी का पराठा बनाने का तरीका | Gobhi Paratha kaise banaye
इसे बनाने के लिए सबसे पहले गोभी को धोकर साफ कर लें। फिर इसे कद्दूकर कर लें। अब आपको दबा-दबाकर इसका पानी निकाल देना है। फिर इसमें बारीक कटी प्याज, हरी मिर्च, छोड़ा सा लहसुन और अदरक का पेस्ट मिलाएं। इसके साथ ही जीरा, काली मिर्च, लाल मिर्च पाउडर, हल्दी, धनिया पाउडर और गरम मसाला मिलाएं। इसे साइड रख दें। फिर आटा तैयार कर लें। अब जब आपकी सारी तैयारी हो जाए तो गोभी वाली स्टफिंग में हरी धनिया और नमक और हल्का सा अजवाइन मिला लें। सभी चीजों को मिक्स कर दें। आटे की लोई बनाकर स्टफिंग डालें। सारे तरफ से पराठे को बीच में जोड़ लें। थोड़ा सा आटा और लगाएं और फिर इसे बेल लें। अब इस पराठे को तवे पर रखकर आराम से पकाएं, मक्खन डालकर सर्व करें।
दूसरी तरह से गोभी पराठा बनाने के लिए इन चीजों की पड़ेगी जरूरत
तेल -1 चम्मच
जीरा- 1 चम्मच
अजवाइन- 1/2 चम्मच
फूल गोभी- 1 कप( कद्दूकस किया हुआ)
हरी मिर्च- 1 चम्मच (चॉप्ड)
हरा धनिया- 1 चम्मच (चॉप्ड)
नमक-स्वादानुसार
लाल मिर्च पाउडर- 1 चम्मच
गरम मसाला- 1 चम्मच
जीरा पाउडर- 1/2 चम्मच
ढाबा स्टाइल गोभी के पराठे कैसे बनाएं | How to make Punjabi dhaba style Gobhi Paratha
इसे बनाने के लिए पहले गोभी को कददूकस कर लें। फिर गैस ऑन करें और उसपर पैन रख दें। पैन के गर्म होने पर तेल डालें और कुछ मिनट बाद जीरा मिक्स करें। एक मिनट बाद अजवाइन मिक्स कर दें। अब इसमें कद्दूकस किए हुए गोभी को मिक्स करें। अब आपको प्याज, हरी मिर्च, मसाले और स्वादानुसार नमक डालना है। लाइट ब्राउन होने तक भूनें। इसे बाउल में निकाल लें और उसे ठंडा होने छोड़ दें। आटे से डो बना लें। लोई बनाकर स्टफिंग भरें।। बेल लें और फिर गैस पर रखे तवे में ट्रांसफर कर दें। अब इसकी सिकाई करें।
