Dhaba aloo paratha recipe: आलू पराठा किसे नहीं पसंद। अक्सर लोग नाश्ते में इसे खाना पसंद करते हैं। कुछ लोग तो रात में भी इसे खाना पसंद करते हैं। बच्चा हो या बूढ़ा हर कोई इसका स्वाद पसंद करता है। ऐसे में जानते हैं आलू पराठा कैसे बनाएं। दरअसल, आलू पराठा बनाने के लिए इसका मसाला बनाने का तरीका सही होना चाहिए। साथ ही जरूरी है कि इसके आटे को भी सही तरीके से तैयार करें। इसके अलावा इसे पकाने से लेकर घी तक का सही प्रयोग आलू पराठे को आलू पराठा बनाता है। आइए जानते हैं ढाबे जैसे आलू पराठा कैसे बनाएं।
ढाबा स्टाइल आलू पराठा कैसे बनाएं-Dhaba aloo paratha recipe in hindi
सामग्री
-आलू
-प्याज
-हरी मिर्च
-अदरक
-लहसुन
-आटा
-नमक
-जीरा और काली मिर्च पाउडर
-हरी धनिया
-अजवाइन
-लान मिर्च और धनिया पाउडर
-मैदा
-तेल
-बटर
-गुनगुना पानी
आलू मसाला कैसे तैयार करें?
-आलू मसाला बनाने के लिए आपको करना ये है कि आलू को उबालकर इसे मैश कर लें।
-इसके बाद इसमें हरी मिर्च, प्याज, लहसुन, अदरक और धनिया पत्ती बारीक काटकर मिला लें।
-इसके बाद इसमें जीरा और काली मिर्च भूनकर इसका पाउडर बनाकर इसमें मिला लें।
-फिर इसमें नमक मिलाएं अजवाइन मिलाएं।
-इस प्रकार से आपका आलू मसाला तैयार हो जाएगा।
पराठे के आटा कैसे तैयार करें?
-पराठे के आटे में थोड़ा सा मैदा और तेल मिला लें।
-इन तीनों को हल्के हाथों से मिलाते रहें और फिर गुनगुना पानी डालकर आटा तैयार कर लें।
-इसे 20 मिनट के लिए ढककर रख दें।
पराठा बनाने का तरीका
-इसके बाद आपको करना ये है कि आटे की लोई बनाएं और फिर इसे बेल लें।
-इसमें आलू की स्टफिंग करें और फिर इसे बेल लें।
-इसके बाद इसे तवे पर डालकर अच्छी तरह से पकाएं।
-अब बटर के साथ सर्व करें।
इस आलू पराठे को आप दही के साथ या फिर चटनी के साथ भी खा सकते हैं। तो इस बार इस स्टाइल से आलू पराठा बनाकर खाएं। आप इसे बार-बार आगे भी खाना पसंद करेंगे।