Devshayani Ekadashi 2025 Rangoli Design: हिंदू धर्म में हर माह कोई न कोई तीज-त्योहार और शुभ मुहुर्त पड़ता रहता है। ऐसे में कोई व्रत रखकर उपासना करता है तो कोई ध्यान, भजन और पूजा-पाठ करता है। देवशयनी एकादशी (Ashadhi Ekadashi) का व्रत 6 जुलाई को रखा जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु पूजा की जाती है। इस दिन से वह क्षीर सागर में योगनिद्रा में चले जाते हैं।

वहीं सावन (Sawan Somwar 2025) 11 जुलाई 2025 से शुरू होने जा रहे हैं। हरियाली तीज (Hariyali Teej) 27 जुलाई 2025, रक्षाबंधन (Raksha Bandhan) 9 अगस्त, कजरी तीज (Kajri Teej) 12 अगस्त 2025 और हरतालिका तीज (Hartalika Teej 2025) 26 अगस्त 2025 को मनाई जाएगी। ऐसे में यहां हम आपके लिए सुंदर आसान और छोटी रंगोली की डिजाइन लेकर आए हैं। जिसे आप हर तरह को तीज-त्योहार पर घर-आंगन में बना सकते हैं। रंगोली न केवल देखने में अच्छी लगती है बल्कि ये शुभता का प्रतिक भी मानी जाती है। कोई इसे आंगन में बनाता है तो कोई इसे मंदिर परिसर के निकट उकेरता है। आप भी तीज-त्योहार पर अपने घर में यहां से चुनकर रंगोली जरूर बनाएं।

तीज-त्योहार या पूजा-पाठ के लिए आप ऐसे दीपक वाली रंगोली बना सकते हैं। इसमें अपनी पसंद के अनुरूप आप रंग का चुनाव करें।

पूजा-पाठ का शुभांरभ हमेशा गणपति बप्पा की स्तुति से होता है। ऐसे में किसी विशेष पूजा या व्रत वाले दिन आप भगवान गणेश की रंगोली बना सकते हैं।

घर की चौखट पर इस तरह की रंगोली बनाएं। साथ ही रक्षाबंधन के लिए चौक सजाते समय आप ऐसी छोटे साइज की रंगोली भी बना सकते हैं।

सावन में हरा-भरा और फूलों से सजा हुआ वातावरण हो जाता है। ऐसे में आप सावन के दिनों या तीज के मौके पर अपने घरों में ऐसी सुंदर रंगोली बना सकते हैं।

देवशयनी एकादशी पर आप घर में स्वास्तिक चिन्ह वाली रंगोली बना सकते हैं। इसके साथ ही मंदिर की घंटियां और माता के चरण वाली रंगोली भी परफेक्ट रहेगी।