Devoleena Bhattacharjee Fitness Secret: टीवी की पॉपुलर बहू देवोलीना भट्टाचार्जी ने फैंस को एक बड़ा सरप्राइज दिया है। उन्होंने कोर्ट मैरिज शादी कर ली। अभी तक इनकी शादी को एक प्रैंक माना जा रहा था। लेकिन सच में देवोलीना ने कोर्ट मैरिज की है। उनके दोस्त विशाल सिंह ने शादी में शिरकत की और अभिनेत्री की शादी की पुष्टि कर दिया है।

बिग बॉस-15 में वाइल्ड कार्ड एंट्री करने वाली टीवी की फेमस एक्‍ट्रेस देवोलीना भट्टाचार्जी 37 साल की उम्र में भी काफी फिट दिखाई देती हैं। अगर आप भी उनका फिटनेस सीक्रेट जानना चाहते हैं? तो आज हम आपको बताएंगे कुछ ऐसी एक्सरसाइज जिसे एक्ट्रेस ने बिग बॉस के घर में जाने से पहले अपने फैंस के साथ इंस्टाग्राम के जरिए शेयर किया था। आइए जानते हैं-

इस इंस्टाग्राम वीडियो में देवोलीना उन एक्सरसाइज को दिखाती हैं जो वह अपने कार्डियो के एक हिस्से के रूप में करती हैं। रनिंग से लेकर स्किपिंग तक एक्ट्रेस ने गजब का डेडिकेशन दिखाया है। वह ब्लैक शॉर्ट्स, टैंक टॉप और ब्राइट रेड स्नीकर्स में नजर आ रही हैं। आइए लेख के माध्यम से इन अभ्यासों के बारे में विस्तार से जानें-

दौड़ना | Running

इस वीडियो में देवोलीना को दौड़ते हुए देखा जा सकता है। वह खुद को फिट रखने के लिए रनिंग करना नहीं भूलती हैं। दौड़ना आपके शरीर के लिए सबसे अच्छा व्यायाम है क्योंकि इससे आपके शरीर की सभी मांसपेशियों का व्यायाम होता है। हर महिला जो एक अच्छा और स्वस्थ शरीर चाहती है उसे दौड़ना जरूर चाहिए।

स्किपिंग | Skiping

खुद को फिट रखने के लिए देवोलीना स्किपिंग को भी अपने एक्सरसाइज का एक हिस्सा बनाया है। प्रतिदिन स्किपिंग करने से वजन और शरीर का अतिरिक्त फैट बर्न होता है। इसके अलावा यह आपकी त्वचा और दिल के लिए भी अच्छा होता है। यह व्‍यायाम शरीर में ब्‍लड सर्कुलेशन बढ़ाने, त्‍वचा में चमक लाने और शरीर को डिटॉक्‍स करने में मदद करता है। क्या आप जानते हैं कि एक घंटा स्किप करने से आप काफी कैलोरी बर्न कर सकते हैं। रोजाना रस्सी कूदने से आपके पैरों और मांसपेशियों को ताकत मिलती है। साथ ही इससे शरीर में लचीलापन आता है।

स्‍टेयर्स एक्‍सरसाइज | Stairs Exercise

व्यायाम के लिए सीढ़ियों का उपयोग करने से आपको अपनी हृदय गति बढ़ाने और कैलोरी बर्न करने में मदद मिलती है। यह पूरे शरीर की एक बेहतरीन कसरत है जो आपके पैरों, पीठ, छाती, बाहों और पेट की मांसपेशियों का काम करती है। यह पेट की चर्बी कम करने, पैरों की मांसपेशियों को मजबूत और टोन करने में मदद करता है। देवोलीना खुद को फिट रखने के लिए ये एक्सरसाइज भी करती हैं।

जंपिंग जैक | Jumping Jack

जंपिंग जैक एक बेहतरीन कार्डियो वर्कआउट है। वजन कम करने के लिए यह सबसे अच्छी एक्सरसाइज है। यह वर्कआउट सिर्फ फैट बर्न या वजन घटाने के लिए ही नहीं किया जाता है बल्कि इस वर्कआउट से आप स्वस्थ रहते हैं और दिल की सेहत भी ठीक रहती है। कार्डियो एक्सरसाइज करने से हृदय के साथ-साथ पूरे शरीर में ब्लड सर्कुलेशन अच्छा रहता है, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहता है। तेजी से जंपिंग जैक करने से आपकी मांसपेशियों को टोन करने में मदद मिल सकती है, जो आपके कूल्हों, जांघों, कंधों और बाहों को आकार देने में मदद कर सकती है। देवोलीना खुद को फिट रखने और वजन कम करने के लिए यह एक्सरसाइज करना पसंद करती हैं।