आज के समय लोगों की लाइफस्टाइल काफी बदल गई है। खान-पान से लेकर रहन-सहन तक इसमें काफी बदलाव आया है, जिसका असर हेल्थ पर काफी हद तक दिखाई देता है। वहीं, कई लोग बाहर का खाना खाते हैं, जिससे उन्हें पेट संबंधी कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वहीं, कई बार पेट में कब्ज भी हो जाती है।

शरीर को करें डिटॉक्स

हमारे शरीर को हर दिन डिटॉक्सीफिकेशन की जरूरत होती है। हालांकि, कई बार शरीर में लंबे समय से गंदगी जमने लगती है, जिससे पूरे शरीर को नुकसान पहुंचने लगता है। ऐसे में आप कुछ चीजों के सेवन से खुद को फिट रखने के साथ-साथ शरीर में जमी गंदगी को भी निकाल सकते हैं। आप सुबह उठकर खीरे का डिटॉक्स वाटर (cucumber detox water) भी पी सकते हैं। इससे शरीर आसानी साफ हो जाएगा।

खीरे का डिटॉक्स वाटर पीने से क्या होता है?

सुबह उठते ही खीरे का डिटॉक्स वाटर (cucumber detox water) पीना काफी बेहतर होता है। यह शरीर के लिए काफी कारगर तरीके से काम करता है। खीरे में कई प्रकार के एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो सेल्स और स्किन पोर्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। खीरे में पोटेशियम, मैग्निशियम और कैल्शियम होता है, जिससे ब्लड सर्कुलेशन बेहतर रहता है।

खीरे का डिटॉक्स वाटर कैसे बनाएं?

खीरे का डिटॉक्स वाटर बनाने के लिए आप सबसे पहले कटे हुए खीरे को एक जार में डालें। अब इसमें पानी डालें और सही से हिलाएं। आप इसको रात में ही तैयार कर लें और फ्रिज में रख दें। आप सुबह उठते ही इस पानी को पी लें।

वेट लॉस में भी है मददगार

खीरे का यह पानी वजन कम करने में भी कारगर होता है। दरअसल, इसमें जीरो कैलोरी होती है और इसके सेवन से पेट भरा रहता है। इसके अलावा, यह पेट और आंत की गंदगी को साफ करता है और कब्ज की समस्या से बचाता है। यह शरीर की गंदगी को भी आसानी से निकालने में मदद करता है।